18.7 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeबैंक कर्मचारियों की हड़ताल पक्‍की, इस महीने 2 दिन करेंगे स्‍ट्राइक, पूरी...

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल पक्‍की, इस महीने 2 दिन करेंगे स्‍ट्राइक, पूरी डिटेल

Published on

नई दिल्‍ली

बैंक कर्मचारी दो दिन की हड़ताल पर जाएंगे। यूनियन फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) ने 24 और 25 मार्च को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) से बातचीत बेनतीजा रहने के बाद ये फैसला लिया गया है। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में 5 दिन का कार्य सप्ताह, सभी पदों पर भर्ती और पब्लिक सेक्टर बैंकों में वर्कमेन और ऑफिसर डायरेक्टर के पदों को भरना शामिल है। साथ ही, वित्त मंत्रालय के हालिया निर्देश को वापस लेने की भी मांग की गई है। इससे कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है।

यूएफबीयू नौ बैंक कर्मचारी यूनियनों का समूह है। इसमें ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (एआईबीईए), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन (एआईबीओसी), नेशनल कन्फेडरेशन ऑफ बैंक एम्प्लॉइज (एनसीबीई) और ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (एआईबोओए) जैसी प्रमुख यूनियनें शामिल हैं। ये सभी यूनियनें मिलकर 24 और 25 मार्च को दो दिन की हड़ताल पर जाने वाली हैं। इस हड़ताल का मुख्य कारण IBA के साथ बातचीत का विफल होना है।

क्‍या हैं कर्मचारियों की मांगें?
बैंक कर्मचारियों की कई मांगें हैं। सबसे प्रमुख मांग 5 दिन के कार्य सप्ताह की है। इसके अलावा, सभी कैडर में भर्ती और पब्लिक सेक्टर बैंकों में वर्कमेन और ऑफिसर डायरेक्टर के रिक्त पदों को भरने की भी मांग की जा रही है। एनसीबीई के महासचिव एल. चंद्रशेखर ने बताया कि आईबीए के साथ कई दौर की बातचीत के बावजूद मुख्य मुद्दों का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा, ‘IBA के साथ चर्चा के बावजूद मुख्य मुद्दे अनसुलझे रह गए हैं।’

यूएफबीयू वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग के एक हालिया निर्देश को वापस लेने की भी मांग कर रहा है। यह निर्देश प्रदर्शन समीक्षा और प्रदर्शन से जुड़े प्रोत्साहन से जुड़ा है। यूनियन का दावा है कि ऐसे उपायों से बैंक कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा को खतरा है। यूनियन वित्तीय सेवा विभाग की ओर से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के ‘माइक्रो-मैनेजमेंट’ का भी विरोध कर रही है। उनका आरोप है कि विभाग का हस्तक्षेप बैंक बोर्डों की स्वायत्तता को कमजोर करता है।

बैंक सेवाओं पर पड़ सकता है असर
यूएफबीयू की अन्य मांगों में ग्रेच्युटी अधिनियम में संशोधन करके इसकी सीमा को 25 लाख रुपये तक बढ़ाना, इसे सरकारी कर्मचारियों की योजना के साथ अलाइन करना और इनकम टैक्‍स से छूट की मांग करना शामिल है। इसके अलावा, आईबीए के साथ बचे हुए मुद्दों का समाधान भी यूएफबीयू की मांगों में शामिल है। पहले भी यूएफबीयू ने इन मांगों को लेकर हड़ताल की घोषणा की थी। इसमें सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में वर्कमेन और ऑफिसर डायरेक्टर के पदों को भरना शामिल था। यह हड़ताल बैंकिंग सेवाओं को प्रभावित कर सकती है। ग्राहकों को लेनदेन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। देखना होगा कि IBA और UFBU के बीच आगे क्या बातचीत होती है और क्या हड़ताल टल पाती है।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...