19.6 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeभेल न्यूज़इस्कॉन कोलार में गौर पूर्णिमा महोत्सव -3 क्विंटल फूलों से भगवान राधा-गोविंद...

इस्कॉन कोलार में गौर पूर्णिमा महोत्सव -3 क्विंटल फूलों से भगवान राधा-गोविंद ने भक्तों संग खेली होली

Published on

– कलियुग अवतार चैतन्य महाप्रभु का अवतरण दिवस उल्लास से मनाया

भोपाल

नवनिर्मित इस्कॉन कोलार में धूमधाम से फाग अौर गौर पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। प्रभुपाद मार्ग स्थित 8 एकड़ की हरेकृष्ण लैंड पर विशाल डोम के नीचे हजारों भक्तों ने भगवान राधा गोविंद देवजी का पुष्पाभिषेक किया। पुष्पाभिषेक से पहले श्रीश्री गौर-निताई का अभिषेकम किया गया। पुष्पाभिषेक के लिए नासिक, मुंबई, पुणे, बेंगलोर एवं दक्षिण भारत के कई शहरों से विभिन्न प्रकार के 300 किलो फूल मंगवाए गए थे। इनसे भगवान को फूल बंगला सजाया गया। फूलों की पत्तियां तोड़ने के बाद भगवान को अर्पित किया गया और इन्हीं पुष्पांें से भक्तों ने जमकर होली खेली। सुबह साढ़े चार बजे मंगल आरती के साथ ही अखंड हरिनाम कीर्तन शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा।

इस्कॉन का दूसरा बड़ा पर्व
इस्कॉन मंदिर कोलार के अध्यक्ष श्री रसानंद दास प्रभु ने प्रवचन में बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने राधा रानी का भाव लेकर कलियुग में श्री चैतन्य महाप्रभु के रूप में अवतार लिया है। गौर पूर्णिमा के दिन श्रीकृष्ण चैतन्य महाप्रभु का अवतरण हुआ था। भगवान चैतन्य महाप्रभु भक्त के रूप में आए और ये लोगों को सिखाया कि कैसे भक्ति करना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस्कॉन के संस्थापकाचार्य एसी भक्ति वेदंात स्वामी प्रभुपाद ने पूरी दुनिया को बताया कि चैतन्य महाप्रभु कौन हैं। उन्हीं के कारण दुनियाभर के इस्कॉन मंदिरों में गौर पूर्णिमा महोत्सव उल्लास से मनाया जाता है।

100 तरह के द्रव्यों से अभिषेक, 1001 व्यंजनों का भोग
प्रवचन के बाद भगवान का विभिन्न फलों के रसों और पंचामृत से महाअभिषेकम किया गया। इसके लिए 100 तरह के द्रव्यों जिसमें फलों के जूस आदि गृहस्थ भक्ति अपने घर से लाए थे। इस अवसर पर भगवान राधा-गोविंद को 15़1 से ज्यादा प्रकारा के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा, जो मंदिर से जुड़े भक्त अपने घर से बनाकर लाए थे।। इसके बाद भगवान की महाआरती हुई। महाआरती के बाद महाप्रसाद एवं भंडारा प्रसाद वितरण किया गया। इसमें दो हजार से ज्यादा भक्तों ने महाप्रसाद पाया।

काेलार निवासी अंकित तिवारी ने कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि यहां कोलार में इस्कॉन मंदिर आ गया है। हमें अपनी कॉलोनी के पास ही रोज भगवान के दर्शन होंगे। यहां के भक्तों को देखकर वृंदावन की याद आ जाती है। बावड़ियाकलां निवासी अमित यादव कहते हैं कि पहले हमें इस्कॉन के कार्यक्रमों के लिए दूर जाना पड़ता था। अब दो किलोमीटर पर ही इस्कॉन कोलार आने से एक अलग ही माहौल बन गया है। इस बार यहां की होली देखकर बरसाने की याद आ गई।

Latest articles

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

More like this

हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स यूनियन में नई कार्यकारिणी गठित: संजय चौधरी अध्यक्ष और कमलेश नागपुरे फिर बने महामंत्री

भोपाल। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध 'हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स यूनियन'  बीएचईएल भोपाल की वार्षिक...

भेल की इंसेंटिव स्कीम की समीक्षा के लिए 3 जुलाई को भोपाल में होगी संयुक्त समिति की बड़ी बैठक

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय, नई दिल्ली के अतिरिक्त महाप्रबंधक एवं...

बेहतर ईलाज का भरोसा दिलाकर सोनागिरी के बीमा अस्पताल को 3 साल पहले सुपर स्पेशलिस्ट तो बना दिया लेकिन सुविधाऐं नदारद

भोपाल और मंडीदीप के 4 लाख बीमित परिवार कराता है भोपाल। केंद्र सरकार के कर्मचारी...