11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यसंभल में मस्जिद और 33 घर तोड़े जाएंगे! डीएम राजेंद्र पेंसिया ने...

संभल में मस्जिद और 33 घर तोड़े जाएंगे! डीएम राजेंद्र पेंसिया ने किया निरीक्षण, जल्द गरजेगा बुलडोजर

Published on

संभल:

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी कस्बे में एक अवैध मस्जिद और 33 घरों को तोड़ा जा सकता है। ये सभी इमारतें नगर पालिका की जमीन पर बनी हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ध्वस्तीकरण कानूनी तरीके से किया जाएगा।

संभल के डीएम राजेंद्र पेंसिया ने तहसील दिवस पर वारिस नगर में नगर पालिका की जमीन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि जमीन पर अवैध निर्माण किए गए हैं। DM पेंसिया ने कहा कि यह जमीन नगर पालिका की है। बिना मालिकाना हक के अवैध तरीके से रजिस्ट्री की गई। कुल 34 इमारतें बनी हैं, जिनमें 33 घर और एक मस्जिद शामिल है। ये सभी अवैध हैं। जमीन नगर पालिका की है, लेकिन लोगों ने गलत तरीके से इसे अपने नाम करवा लिया और उस पर घर बना लिए।

उन्होंने आगे बताया कि तहसीलदार कुछ समय से इस मामले की जांच कर रहे थे। उन्होंने SDM को पहले रिपोर्ट भी सौंपी थी। DM ने कहा कि तहसील दिवस के दौरान हम उन दो जगहों पर गए, जिनके खिलाफ शिकायतें आई थीं। आज हमने इस जगह का निरीक्षण किया। अब हम दूसरी जगह जाएंगे, जो भी अतिक्रमण पाया जाएगा, उसे कानून के अनुसार तोड़ा जाएगा।

6 बीघा जमीन पर अवैध करके किया गया निर्माण
बता दें कि वारिस नगर इलाके में नगर पालिका की छह बीघा जमीन पर अवैध कब्जा करके मस्जिद और 33 घरों का निर्माण करने का मामला सामने आया था। वहीं, मस्जिद और मकानों को अवैध बताए जाने पर इमाम भड़क गए हैं। मस्जिद के इमाम मोहम्मद नाजिम ने कहा कि जिन अधिकारियों ने अवैध जमीन पर बने मकानों की रजिस्ट्री की है, उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

पिछले साल संभल में भड़की थी हिंसा
पिछले साल 24 नवंबर को संभल जिले में हिंसा भड़की थी। यह हिंसा मुगल काल की शाही जामा मस्जिद के सर्वे के विरोध में हुए थी। कोर्ट ने मस्जिद का सर्वे करने का आदेश दिया था। एक याचिका में दावा किया गया था कि मस्जिद की जगह पर पहले एक प्राचीन हिंदू मंदिर था। इसके बाद यह मस्जिद विवादों में आ गई। संभल हिंसा में चार लोग मारे गए थे और कई पुलिस वाले भी घायल हुए थे

Latest articles

अफवाहों से पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर बढ़ी भीड़, प्रशासन ने कहा—स्टॉक पर्याप्त

भोपाल अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की खबरों के बीच मध्य प्रदेश...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

मेल नर्स ने एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लेकर की आत्महत्या

भोपाल राजधानी के भानपुर क्षेत्र में एक मेल नर्स ने एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लेकर आत्महत्या...

सगाई के बाद युवक ने बनाए संबंध, 4 लाख रुपये लेकर शादी से किया इनकार

भोपाल राजधानी के बजरिया थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सगाई के बाद दहेज...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...