19.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यबिहार : नाबालिग लड़के से किया यौन शोषण, मामला दर्ज होते ही...

बिहार : नाबालिग लड़के से किया यौन शोषण, मामला दर्ज होते ही पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

Published on

बेगूसराय,

बिहार के बेगूसराय में एक नाबालिग लड़के के साथ अननैचुरल सेक्स (अप्राकृतिक यौनाचार) का सनसनीखेज मामला सामने आया है. हालांकि मामला दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन मामले में गांव के सरपंच की भूमिका भी सवालों के घेरे में है क्योंकि घटना के बाद परिजनों ने सरपंच से शिकायत की लेकिन सरपंच ने आरोपी का पक्ष लेते हुए पीड़ित परिवार को समझौता कर लेने को कह दिया.

हालांकि, घटना के तीसरे दिन परिजनों ने भगवानपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई तो पुलिस ने आरोपी छोटू यादव को गिरफ्तार कर लिया है. नाबालिक बच्चे और आरोपी को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय लाया गया है जहां उसका मेडिकल जांच कराई जा रही है.

घटना के संबंध में पीड़ित बच्चे की मां ने बताया कि 17 मार्च को गांव के ही छोटू यादव ने खेत पटाने के दौरान बच्चे को मकई खेत में ले जाकर उसके साथ गलत काम किया. जब बच्चे ने इसकी शिकायत परिजनों से की तो परिजनों ने स्थानीय सरपंच से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की. आरोप है कि सरपंच ने कार्रवाई के बदले समझौता करने का दबाव दिया. बाद में 20 मार्च को परिजनों ने भगवानपुर थाने में छोटू यादव के खिलाफ प्राथमिकी की दर्ज कराई तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छोटू यादव को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.

पीड़ित परिवार ने पूरे मामले में आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है. परिजनों ने आरोपी पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस आरोपी को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...