2.5 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यइंस्टाग्राम पर हजारों फैंस...मॉडल-अभिनेत्री रिद्धि सुथार ने नहर में कूदकर दी जान,...

इंस्टाग्राम पर हजारों फैंस…मॉडल-अभिनेत्री रिद्धि सुथार ने नहर में कूदकर दी जान, BJP नेता से की थी लव मैरिज

Published on

अहमदाबाद

गुजरात की उभरती हुई मॉडल और अभिनेत्री रिद्धि सुथार को लेकर दुखद घटना सामने आई है। रिद्धि सुथार ने आणंद में आने वाली बोरियावी नगर पालिका के कार्यकारी अध्यक्ष रुशिल पटेल से शादी की थी। मॉडल के साथ एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय रिद्धि की पहचान गुजरात के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के तौर पर थी। रिद्धि सुथार के शव को पुलिस ने लांभावेल के पास नहर से बरामद किया है। पत्नी के मौत को लेकर पुलिस बीजेपी नेता से भी पूछताछ कर रही है।

बीजेपी नेता से की थी लव मैरिज
पोस्टमार्टम से पता चला कि रिद्धि की मौत का कारण डूबना था। वडताल पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। जिसमें जांच में पता चला कि रुशिल पटेल ने आणंद की रिद्धि सुथार से प्रेम विवाह किया था। रिद्धि की सोशल मीडिया पर काफी फैन फालोइंग है। कुछ समय पहले गुजरात में राधिका धामेचा ने आत्महत्या कर ली थी। वह राजकोट शहर के रैया रोड पर अकेली रहती थीं। राधिका इंस्टाग्राम पर नॉटी राधा के नाम से मशहूर थीं। 21 फरवरी की रात को उसने फांसी लगाई थी।

जांच में जुटी पुलिस
रिद्धि सुथार के आत्महत्या करने के बाद पुलिस मॉडल-अभिनेत्री के मोबाइल फोन की जांच कर रही है। इसके साथ यह भी जांच रही है कि क्या रिद्धि ने कोई सुसाइड नोट छोड़ा है या फिर नहीं। रिद्धि सुथार ने एकाएक अपनी खुशहाल जिंदगी के बीच यह कदम क्यों उठाया? इस सवाल का जवाब नहीं मिल पाया है। रिद्धि सुथार ने अपने इंस्टाग्राम पर पांच दि पहले आखिरी पोस्ट की थी।

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...