9.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : पति-बॉयफ्रेंड के साथ बेडरूम में गई महिला, फिर चिल्लाने...

उत्तर प्रदेश : पति-बॉयफ्रेंड के साथ बेडरूम में गई महिला, फिर चिल्लाने की आने लगी आवाज, झांसी में पूर्व मंत्री की बहू की हत्या

Published on

झांसी:

उत्तर प्रदेश के झांसी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला ने पति और बॉयफ्रेंड के साथ बेडरूम में शराब पार्टी की। किसी बात को लेकर विवाद हो गया और महिला की हत्या कर दी गई। मरने वाली महिला पूर्व मंत्री की बहू बताई जा रही है।

यूपी के मेरठ में अभी सौरभ हत्याकांड का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था। इस बीच बांदा के कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मी गेट बाहर मोहल्ले में पूर्व मंत्री रतनलाल अहिरवार के भाई तुलसीदास का बेटा रविंद्र अहिरवार पत्नी संगीता और तीन बच्चों के साथ रहता है। बड़ी बेटी एंजल के अनुसार, रोहित वाल्मीकि गुरुवार रात को शराब लेकर घर आया था। तीन लोगों मां संगीता, रोहित और पापा रविंद्र शराब के साथ बेडरूम में गए। हम तीनों को ऊपर किराएदार के पास भेज दिया। देर रात तक शराब पार्टी चलती रही।

बेटी के अनुसार, करीब एक घंटे पर हम तीनों नीचे आए और दूसरे कमरे में चले गए। थोड़ी देर बाद मारपीट की आवाज और जोर-जोर से चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। आवाज सुनकर मैं बेडरूम के पास गई और दरवाजा खटखटाया। अंदर से रोहित ने दरवाजा खोला और 100 रुपये देकर बोला कि तुम बाहर जाओ और कुछ ले लो जाकर। इसके बाद उसने दरवाजा बंद करके मां को पीटने लगा। दौड़ते हुए मैं मकान की दूसरी मंजिल पर रहने वाली किराएदार के पास गई और घटना बताई।

किराएदार शंकुतला नीचे आई, लेकिन तब तक आवाज शांत हो गई थी। फिर भी उन्होंने दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। उन्होंने डायल-112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो अंदर का नजारा देखकर चौंक गई। बॉयफ्रेंड महिला की लाश के बगल में और पति सोफे पर लेटा था। पुलिस को कमरे से शराब की तीन बोतलें बरामद हुई हैं। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस ने कहा कि महिला की आंख और गले पर चोट के निशान मिले हैं।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...