10.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल को गुजरात में 1x800 मेगावाट उकाई सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट की...

बीएचईएल को गुजरात में 1×800 मेगावाट उकाई सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट की स्थापना के लिए मिला बड़ा ऑर्डर

Published on

— जीएसईसीएल द्वारा बीएचईएल को मिला है यह ऑर्डर

झॉंसी / नई दिल्ली।

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने गुजरात के तापी जिले में इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) आधार पर 1×800 मेगावाट उकाई सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट (यूनिट -7) स्थापित करने के लिए एक महत्वपूर्ण ऑर्डर प्राप्त किया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धी बोली (आईसीबी) के तहत, जीएसईसीएल द्वारा बीएचईएल को यह ऑर्डर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि प्रस्तावित इकाई मौजूदा ऐश डाइक क्षेत्र पर स्थापित की जाएगी। परियोजना में बीएचईएल के कार्य क्षेत्र में ईपीसी पैकेज के लिए डिजाइन, इंजीनियरिंग, विनिर्माण, आपूर्ति, निर्माण, परीक्षण और कमीशनिंग के साथ-साथ सभी आवश्यक विद्युतीय, सिविल और संरचनात्मक कार्य भी शामिल हैं। कंपनी के कार्यक्षेत्र में अत्यधिक कुशल उत्सर्जन नियंत्रण उपकरणों की आपूर्ति भी शामिल है।

गौरतलब है कि, उकाई में पहली थर्मल यूनिट भी 1976 में बीएचईएल द्वारा ही स्थापित की गई थी, जो दोनों कंपनियों के बीच दशकों की सफल साझेदारी का प्रतीक है। भारत के अग्रणी बिजली उपकरण निर्माता के रूप में देश भर में 1,70,000 मेगावाट से अधिक यूटिलिटी विद्युत क्षमता स्थापित करने के ट्रैक रिकॉर्ड के साथ बीएचईएल भारत की ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने और पावर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के देश के लक्ष्य को प्राप्त करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...