22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यपत्थर बरसाए, खालिस्तान लिखा... पंजाब में होशियारपुर के बाद अमृतसर में हिमाचल...

पत्थर बरसाए, खालिस्तान लिखा… पंजाब में होशियारपुर के बाद अमृतसर में हिमाचल रोडवेज की बसों पर हमला

Published on

शिमला/अमृतसर

हिमाचल रोडवेज की बसों को एक बार फिर से निशाना बनाया गया। खालिस्तान समर्थकों ने होशियारपुर के बाद अमृतसर हिमाचल रोडवेज की बसों पर हमला किया है। अमृतसर में हिमाचल रोडवेज की 4 बसों पर हमला किया गया है।। हमलावरों ने बसों के शीशे तोड़ दिए और उन पर खालिस्तान लिख दिया। इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस घटना के बाद पंजाब जाने वाली हिमाचल प्रदेश की बसों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। बता दें कि विधानसभा में हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सुरक्षा का आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बाद भी रोडवेज की बसों पर हमले नहीं रुक रहे हैं।

बसों पर लिखा खालिस्तान
जानकारी के अनुसार, यह घटना अमृतसर बस स्टैंड पर हुई। इस हमला का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बस के सामने वाले शीशे को तोड़ा गया है। वहीं बस की ड्राइवर साइड वाली साइड पर पंजाबी में खालिस्तान लिखा हुआ है। हिमाचल रोडवेज से मिला जानकारी के अनुसार, ये बसें बिलासपुर, ऊना, देहरा और हमीरपुर डिपो की हैं। ये बस स्टैंड पर खड़ी थीं। तीन बसों के सामने के शीशे तोड़े गए हैं। बाकी बसों पर आगे और साइड में खालिस्तान लिखा गया है।

हिमाचल प्रदेश और पंजाब के खालिस्तानी समर्थकों के बीच विवाद
बता दें कि इन दिनों हिमाचल प्रदेश और पंजाब के खालिस्तानी समर्थकों के बीच विवाद चल रहा है। इस वजह से पंजाब में हिमाचल की बसों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। इससे पहले, संगरूर में चंबा से दिल्ली जा रही बस के शीशे तोड़े गए थे। मोहाली के खरड़ में भी एक बस पर हमला हुआ था। पंजाब पुलिस ने बाद में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। होशियारपुर जिले और बस स्टैंड में भी समर्थकों ने हिमाचल की बसों पर भिंडरावाला के पोस्टर चिपकाए थे। होशियारपुर में ही हिमाचल की गाड़ियों, ट्रकों और निजी बसों पर भी भिंडरावाला के पोस्टर लगाए गए थे। इसके बाद यह विवाद काफी बढ़ गया था।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...