11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल के एलजीएक्स विभाग में जीएम चंद्रा का भव्य स्वागत

भेल के एलजीएक्स विभाग में जीएम चंद्रा का भव्य स्वागत

Published on

भेल भोपाल।

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल भोपाल के ट्रांसफार्मर, डब्ल्यूईएक्स, एमओडी, एलजीएक्स और एमएम विभाग में कार्यरत महाप्रबंधक अविनाश चंद्रा का कारखाने के एलजीएक्स विभाग में अधिकारी और कर्मचारियों ने जोरदार स्वागत किया। खास बात यह है कि भेल के इतिहास में श्री चंद्रा ऐसे महाप्रबंधक बन गए हैं जिन्होंने टीसीबी आपरेशन में रहते हुए इस यूनिट में सर्वाधिक 30 हजार एमवीए से ज्यादा ट्रांसफार्मर बनाने का रिकार्ड बनाया है जिसका सपना भोपाल यूनिट वर्षों से देख रही थी। यह सपना ईडी एमएस रामनाथन के नेतृत्व में पूरा कर दिखाने की उम्मीद है। इसको लेकर विभाग के महाप्रबंधक श्री चंद्रा का जगह—जगह स्वागत सत्कार किया जा रहा है। उनका इंटक, डब्ल्यूईएक्स, एलजीएक्स के अलावा पिपलानी रामलीला समिति ने भी स्वागत किया।

श्री चंद्रा आज होंगे रिटायर
भोपाल के महाप्रबंधक अविनाश चंद्रा सोमवार को भेल की सेवाओं को अलविदा कहेंगे। उनके स्वागत के लिए कारखाने में व्यापक तैयारी की गई है। इनके साथ इसी यूनिट के एमके बख्श, राजेश देशमुख, हरीश कुमार, आरएस कोटाई, धर्मेंद्र दाहट, एम चंद्रशेखर, पी मुनियन, हरदयाल राठौर, विजय कुमार, मो इमरान खान भी रिटायर होंगे।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...