25.3 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeराज्यआंध्र प्रदेश के राजमंड्री में डबल मर्डर, मां-बेटी की चाकू से बेरहमी...

आंध्र प्रदेश के राजमंड्री में डबल मर्डर, मां-बेटी की चाकू से बेरहमी से हत्या, संदिग्ध प्रेमी फरार!

Published on

राजमंड्री,

आंध्र प्रदेश के राजमंड्री के बोम्मुरु इलाके में रविवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 37 वर्षीय महिला और उसकी 17 वर्षीय बेटी की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई. दरअसल, राजमंड्री ग्रामीण क्षेत्र की डी-ब्लॉक हुंकुमपेट में महिला मोहम्मद सलमा और उसकी बेटी का शव खून से लथपथ हालत में उनके घर में मिला. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

संदिग्ध आरोपी की तलाश जारी
पुलिस के मुताबिक, इस हत्याकांड में 20 वर्षीय युवक पी. शिवा कुमार की भूमिका संदिग्ध है. बताया जा रहा है कि शिव कुमार पिछले कुछ दिनों से सलमा और उसकी बेटी के साथ रह रहा था और नाबालिग के साथ उसके रिश्ते की भी बात सामने आई है. मृतका सलमा का भाई भी कुछ समय पहले तक उनके साथ रह रहा था.

इसी बीच शनिवार रात करीब 1 बजे तक वह घर पर था. लेकिन सुबह जब वह अपने मीट शॉप से काम करके लौटा, तो उसने अपनी बहन और भांजी को खून से लथपथ हालत में पाया. घर में एक किचन चाकू मिला, जिसे हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया था.

पुलिस की कार्रवाई
राजमंड्री ईस्ट सब-डिविजनल पुलिस अधिकारी बी. विद्या ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी शिव कुमार की तलाश में जुटी है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है. यह घटना इलाके में सनसनी फैला चुकी है. पुलिस जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही है.

Latest articles

यूपी के हमीरपुर में बड़ा हादसा: बेतवा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरने से 6 मजदूरों की मौत, असिस्टेंट इंजीनियर निलंबित

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में बेतवा नदी पर बन रहे एक निर्माणाधीन पुल...

मप्र में तबादलों की महाकवायद शुरू: विभागों ने जुटाया अफसरों-कर्मचारियों का ब्यौरा

जनगणना ड्यूटी वाले शिक्षकों के ट्रांसफर पर फरवरी 2027 तक रोक भोपाल। मप्र में तबादले...

More like this

यूपी के हमीरपुर में बड़ा हादसा: बेतवा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरने से 6 मजदूरों की मौत, असिस्टेंट इंजीनियर निलंबित

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में बेतवा नदी पर बन रहे एक निर्माणाधीन पुल...

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...