11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभेल न्यूज़श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ मध्य प्रदेश की कार्यसमिति की बैठक

श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ मध्य प्रदेश की कार्यसमिति की बैठक

Published on

भोपाल।

श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ मध्य प्रदेश के तत्वधान में महापीठ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मानस भवन पॉलीटेक्निक चौराहे भोपाल पर मुख्य अतिथि महापीठ के अंतर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा, पूर्व सांसद दुष्यन्त कुमार गौतम, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य भारत एवं छत्तीसगढ़ प्रांत के संगठन मंत्री सुरेंद्र मिश्रा, गंगोत्री आश्रम उत्तराखंड से साध्वी ऋचा जी, अंतरराष्ट्रीय महामंत्री आत्माराम परमार,राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत कुमार,राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सूरज केरो,राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश शासन के मंत्री गौतम टेटवाल,विधायक एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप लारिया, हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा,भाजपा जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई।

इस अवसर पर सभी राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, तहसील, पंचायत स्तरीय समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में समाजिक जन जागृति संगठन विस्तार कार्य योजना पर पर चर्चा की गई। आगामी कार्यक्रमों की घोषणा कर नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण किए गए। बैठक उपरांत मुख्य मंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत सर्व समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन में विवाहित वर—वधुओं को विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र एवं तुलसी जी के पौधे वितरण किए गए। महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष बारेलाल अहिरवार द्वारा अतिथियों का स्वागत सत्कार कर संस्था की गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की गई एवं सागर में 100 करोड़ रुपए की लागत से संत रविदास मंदिर निर्माण करवाने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश मोहने ने किया।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...