19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
Home'करेंगे दंगे चारों ओर...', शिवसेना से विवाद के बीच कुणाल कामरा ने...

‘करेंगे दंगे चारों ओर…’, शिवसेना से विवाद के बीच कुणाल कामरा ने पोस्ट किया नया गाना

Published on

नई दिल्ली,

महाराष्ट्र में स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा द्वारा किए गए चुटकुलों को लेकर विवाद हो गया है. डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर की गई टिप्पणी को लेकर सियासत गर्म है. बीएमसी ने कार्रवाई करते हुए उस इमारत (द हैबिटेट) के अवैध हिस्सों को गिराने का काम शुरू कर दिया है, जहां स्टैंड-अप कॉमेडियन कुनाल कामरा का वीडियो शूट किया गया था. कामरा के वीडियो को लेकर शिवसैनिकों ने सोमवार को द हैबिटेट में जमकर तोड़फोड़ की थी. अब कामरा ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो शेयर कर शिवसेना पर तंज कसा है. कुणाल ने अपने वकील के जरिए मुंबई पुलिस को पत्र भेजकर जवाब देने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है.

इंस्टाग्राम पर कुणाल कामरा का वीडियो
कुणाल कामरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में कामरा गाते हैं, ‘हम होंगे कंगाल एक दिन, मन में है अंधविश्वास, देश का सत्यानाश. होंगे नंगे चारों ओर, करेंगे दंगे चारों ओर पुलिस के पंगे चारों ओर. एक दिन मन में नाथूराम, हरकतें आसाराम. हम होंगे कंगाल एक दिन’ गाने के साथ ही वीडियो में दिखाया जा रहा है कि कैसे शिवसेना के कार्यकर्ता द हैबिटेट में तोड़फोड़ मचाई हो.

कुणाल कामरा के वीडियो को लेकर विवाद
कुणाल कामरा द्वारा महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को लेकर की गई टिप्पणी का मुद्दा मंगलवार को संसद में भी उठा. शिवसेना सांसद धैर्यशील संभाजीराव माने ने कामरा का नाम लिए बिने मुद्दे को उठाया और ऐसे प्लेटफॉर्म्स पर बैन लगाने की मांग की.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...