12.1 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलनीशाम का पंजा, स‍िफर्ट की 10 छक्कों वाली बवंडर पारी... न्यूजीलैंड ने...

नीशाम का पंजा, स‍िफर्ट की 10 छक्कों वाली बवंडर पारी… न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 4-1 से रौंदा

Published on

वेल‍िंगटन ,

जेम्स नीशाम के पांच विकेट के बाद टिम स‍िफर्ट ने तूफानी पारी खेलकर पाकिस्तानी गेंदबाजों की मिट्टी पलीद कर दी. स‍िफर्ट ने महज 38 गेंदों पर 10 छक्के जड़ते हुए नाबाद 97 रन बनाए और मात्र 10 ओवर में ही टारगेट हास‍िल कर ल‍िया. इस तरह मेजबान न्यूजीलैंड ने पांच टी20 मैचों की सीरीज 4-1 से जीती. न्यूजीलैंड टीम के कई प्रमुख खिलाड़ी अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेल रहे हैं. ऐसे में पाकिस्तानी की हार ने फ‍िर से सवाल खड़े कर दिए.

पाकिस्तान की बल्लेबाजी 26 मार्च को हुए मुकाबले में एक बार फिर ध्वस्त हो गई. न्यूजीलैंड टीम ने इस मुकाबले में पहले टॉस जीता और पाकिस्तानी टीम को बल्लेबाजी के ल‍िए उतार दिया. वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में पांचवें और अंतिम टी20 मैच में मेजबान न्यूजीलैंड के सामने सलमान आगा (51) और शादाब खान (28) के अलावा पूरा बल्लेबाजी क्रम चरमरा गया. जेम्स नीशाम ने 22 रन देकर पांच विकेट लिए.

इसके बाद टिम स‍िफर्ट ने नाबाद 97 रन बनाए, जिससे न्यूजीलैंड ने 129 रन के लक्ष्य को आठ विकेट और 10 ओवर शेष रहते हासिल कर लिया. चौथे ओवर में न्यूज़ीलैंड ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया. वहीं पावरप्ले के बाद न्यूजीलैंड ने बिना किसी नुकसान के 92 रन बनाए.

बाएं हाथ के चाइनामैन गेंदबाज सुफियान मुकीम ने फ‍िन एलन को आउट करके सफलता हासिल की, जिन्होंने 12 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाए. अपने दूसरे ओवर में मुकीम ने फॉर्म में चल रहे मार्क चैपमैन का भी विकेट लिया. 10वें ओवर में सीफर्ट ने शादाब की गेंदों पर लगातार तीन छक्के सहित चार छक्के जड़कर रन चेज को खत्म किया. वह सिर्फ 38 गेंदों पर 97 रन बनाकर नाबाद रहे. उनकी पारी में 10 छक्के और आठ चौके शामिल थे.

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...