11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभेल न्यूज़मालवा सांस्कृतिक समाज ने मनाया होली मिलन समारोेह

मालवा सांस्कृतिक समाज ने मनाया होली मिलन समारोेह

Published on

भोपाल।

रंग तेरस के अवसर पर मालवा सांस्कृतिक समाज, भोपाल के सदस्यों ने होली मिलन कार्यक्रम रखा जिसमें उपस्थित सैंकड़ों लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और फाग के गानों पर डांस करते हुए फूलों से होली खेली।

इस अवसर पर समाज में अनुकरणीय योगदान करने वालों में एक्सिलेंसी टाइम इन्टरटेंमेंट के मेनेजिंग डायरेक्टर हरिओम जटिया, पार्षद भोपाल सुरेन्द्र वाडिका, लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में 3 बार नाम दर्ज और 35000 से अधिक देश-विदेश की माचिस संग्रहकर्ता सुरेन्द्र कुमार भट्ट अमेठा, थ्रिफ्ट कोआपरेटिव के डायरेक्टर राजमल बैरागी का सम्मान किया गया। उपस्थित लोगों ने मालवा का प्रिय भोजन दाल बाफला और चुरमा लड्डू का आनंद लिया।

होली मिलन कार्यक्रम का संयोजन मांगीलाल गोड़, देवीशंकर कुन्हारा, प्रेमचंद राठौर, लक्ष्मीनारायण बागड़े, चन्द्र प्रकाश वर्मा, तुलसीराम बाटक्या, दिनेश मंडावर, मुकेश टैलर आदि ने किया और कार्यक्रम का संचालन प्रवीण शर्मा ने किया।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...