11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभेल न्यूज़हिंदू नव वर्ष कार्यक्रम में शामिल होंगी राज्यमंत्री श्रीमती गौर

हिंदू नव वर्ष कार्यक्रम में शामिल होंगी राज्यमंत्री श्रीमती गौर

Published on

भोपाल।

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर की उपस्थिति में कृष्णा सामाजिक एवं संस्कृतिक संस्था द्वारा हिंदू नव वर्ष का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को सार्थक बनाने के लिए भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था सभी लोग अपने घरों में कर सके इसके लिए मिट्टी के सकोरे का वितरण भी किया जाएगा। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने मातृ शक्तियों से अनुरोध किया है कि इस पुनीत कार्यक्रम में सहभागिता कर संस्कार, सेवा व संस्कृति को आगे बढ़ाएं। कार्यक्रम का उद्देश्य है कि आने वाली पीढ़ी चैत्र गुड़ी पड़वा और हमारी संस्कृति के महत्व को समझे। कार्यक्रम का आयोजन शनिवार, 29 मार्च को वृंदावन गार्डन, नर्मदापुरम रोड भोपाल में शाम 4 बजे से किया जाएगा।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...