9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यगुजरात पर कुल कितना कर्ज? विधानसभा में पेश हुई कैग की ताजा...

गुजरात पर कुल कितना कर्ज? विधानसभा में पेश हुई कैग की ताजा रिपोर्ट में सामने आया आंकड़ा

Published on

अहमदाबाद

गुजरात राज्य विधानसभा बजट सत्र में शुक्रवार को कई बिलों को सदन से मंजूर मिली। इसमें गुजरात गोवंश संवर्धन (नियमन) विधेयक-2025 और गुजरात जमीन महेसूल (सुधारा) विधायक 2025 प्रमुख रहे। इसके साथ में कैग की रिपोर्ट भी रखी गई। इसमें सामने आया है कि गुजरात सरकार पर कर्ज 14,281 करोड़ बढ़ा है। इसके साथ ही कुल वर्ष 2023-24 के दौरान सरकार का कुल कर्ज 3.85 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया।  राज्य सरकार 3.85 लाख करोड़ रुपये के कर्ज पर 10.98 प्रतिशत ब्याज दे रही है। गुजरात सरकार पर फरवरी 2023 तक कुल कर्ज 3.20 लाख करोड़ रुपये था। तब यह जानकारी राज्य के वित्त मंत्री कनुभाई देसाई ने सदन को दी थी। तब राज्य में राज्‍य में प्रति व्‍यक्ति कर्ज का भार 51, 1166 रुपये था।

कैग की रिपोर्ट कई बड़े खुलासे
भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट में जहां गुजरात पर कुल कर्ज के आंकड़े का जिक्र हुआ तो वहीं तमाम क्षेत्रों की कमजोरियों का खुलासा हुआ। सामने आया है कि राज्य में 16 हजार 45 आंगनबाड़ी केन्द्रों की कमी है। इतना ही सहाय पोषण कार्यक्रम के तहत पंजीकृत 4.63 करोड़ लाभार्थियों में से 14 प्रतिशत को लाभ नहीं मिला। इतना ही नहीं गुजरात मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड दवा की आपूर्ति करने में विफल रहा। जिलों द्वारा मांगी गई 40 से 59 प्रतिशत दवाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। कैग की रिपोर्ट में राज्य के स्वास्थ्य विभाग में 5681 स्टॉफ की कमी का भी जिक्रं किया गया है।

राज्य में है डॉक्टरों की कमी
रिपोर्ट में कहा गया है कि डॉक्टरों के 10,562 रिक्त पदों में से 2419 डॉक्टरों की कमी है। पैरामेडिकल स्टाफ के कुल 8054 पदों में से 1840 की कमी है। कैग की रिपोर्ट में सरकार का मेडिकल कॉलेजों, नर्सिंग कॉलेजों और स्कूलों में रिक्तियों को भरने का सुझाव दिया गया गया है। इसके साथ ही कहा गया है कि सरकार को स्वास्थ्य क्षेत्र में स्थिति सुधारने के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बजट में 8 प्रतिशत तक की वृद्धि करनी चाहिए। कैग की रिपोर्ट के पेश होने और कई अहम बिलों को स्वीकृति देने के साथ गुजरात विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार को खत्म हो गया। बजट सत्र 19 फरवरी को शुरू हुआ था। 20 फरवरी को राज्य के वित्त मंत्री कनुभाई देसाई ने सोमवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 205-26 का बजट पेश किया था। ययह बजट कुल 3 लाख 70 हजार 250 करोड़ रुपये का था। इसमें किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए कई प्रमुख घोषणाएं की गई थीं।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...