18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालग्वालियर मेडिकल कॉलेज में DM कर रही लेडी डॉक्टर ने की खुदकुशी,...

ग्वालियर मेडिकल कॉलेज में DM कर रही लेडी डॉक्टर ने की खुदकुशी, हॉस्टल में इस हाल में मिला शव

Published on

ग्वालियर,

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गजरा राजा मेडिकल कॉलेज (जीआरएमसी) के छात्रावास में 31 वर्षीय महिला डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली. पुलिस ने रविवार को बताया कि घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. महिला डॉक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं. इस मामले की जांच की जा रही है.

कंपू थाना प्रभारी रुद्र पाठा ने बताया कि न्यूरोलॉजी में डॉक्टरेट इन मेडिसिन (डीएम) की पढ़ाई कर रही डॉ. रेखा रघुवंशी शनिवार रात छात्रावास में अपने कमरे में लटकी हुई पाई गईं. शनिवार देर रात हमें सुविधा केंद्र से सूचना मिली कि छात्रावास में एक महिला डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली है. पुलिस टीम ने जाकर देखा कि डॉ. रेखा रघुवंशी का शव कमरे में लटका हुआ है.”

उन्होंने बताया कि डॉक्टर रेखा रघुवंशी अशोकनगर जिले की रहने वाली थीं. उनके परिवार को तुरंत सूचित कर दिया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने जांच के लिए उनका मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया है. मृतक महिला के भाई रोहित रघुवंशी ने बहन के इस खौफनाक कदम पर हैरान जताई है.

उन्होंने कहा, “हमने दो दिन पहले फोन पर बात की थी, लेकिन उसने किसी भी समस्या का जिक्र नहीं किया था. उसने शनिवार को भी काम किया, लेकिन रात में उसने यह कदम उठाया. हम इस पर हैरान हैं. क्योंकि हमें भरोसा नहीं हो रहा है कि उसके पास खुदकुशी की कोई वजह थी. वो अपनी डीएम डिग्री के दूसरे वर्ष में थीं, जो एक सुपर स्पेशलाइजेशन है.;;

बताते चलें कि इसी महीने के पहले हफ्ते में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक होम्योपैथिक डॉक्टर और उनकी बेटी की मौत से सनसनी फैल गई थी. डॉक्टर का शव फांसी के फंदे से लटका मिला था, जबकि बेटी का शव दूसरे कमरे में था. पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें गंभीर बीमारी और मानसिक तनाव का जिक्र था.

यह मामला भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में हुआ था. यहां रहने वाले डॉ. हरि कृष्ण शर्मा और उनकी बेटी चित्रा शर्मा के शव घर में बरामद हुए थे. घटना वाले दिन की सुबह करीब 10:30 बजे एक मरीज डॉक्टर हरिकृष्ण शर्मा के घर आया. इस दौरान डॉक्टर के घर का गेट काफी देर तक नहीं खुला. इसके बाद उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी.

पुलिस घर के अंदर दाखिल हुई तो पहले कमरे में डॉ. शर्मा का शव फांसी पर लटका मिला, जबकि दूसरे कमरे में उनकी बेटी चित्रा जमीन पर मृत अवस्था में पड़ी थी. पुलिस ने कहा कि हमें सुबह 10:30 के करीब जानकारी मिली थी. कोई पेशेंट उनके यहां पर आया था. गेट नहीं खोलने की उसने शिकायत की थी. पुलिस मौके से उन दोनों के शव मिले थे.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...