भेल भोपाल।
एस्सारजी एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित कॉर्पोरेट इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी भोपाल में दो दिवसीय डीबीटी स्पॉन्सर्ड राष्ट्रीय सम्मेलन 28 एवं 29 मार्च 2025 को सम्पन हुआ। यह सम्मेलन ट्रांसफॉर्मिंग ड्रग डिस्कवरी,द इंपैक्ट ऑफ डाटा साइंस एंड मॉलिक्युलर डॉकिंग इन फार्मास्युटिकल बायोटेक्नोलॉजी” पर आधारित था, जिसमें विश्व स्तर पर आज के समय मे दवा की खोज मे होने वाली तकनीकी के बारे मे विभिन्न जानकारी एवम अनुभव को एक्सपर्ट ने साझा किया।
इस सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से अतिथि एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे। इस आयोजन के प्रमुख अतिथि डॉक्टर अजय खोपड़े, वाइस प्रेसिडेंट, सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड, बड़ौदा (गुजरात), गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ अस्मिता गजभिए, डीन डॉ हरिसिंह गौर यूनिवर्सिटी, सागर (मप्र) एवं अन्य अतिथिगण डॉ शैलेन्द्र पाटिल, डीन एसवीएन यूनिवर्सिटी,सागर (मप्र), डॉक्टर आलोक मुखर्जी, प्रिंसिपल, यूनाइटेड इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, प्रयागराज उत्तर प्रदेश, डॉक्टर केपी नामदेव, डॉक्टर अमित नायक आदि मौजूद थे, जिन्होंने अपने व्याख्यान से प्रतिभागी को लाभान्वित किया एवं छात्रों के संदेह का निवारण भी किया
इस समारोह के आयोजन पर ग्रुप के अध्यक्ष एसके गुप्ता ने प्रसन्नता जाहिर की तथा भविष्य में छात्रों के पूर्ण विकास के लिए ऐसे आयोजन करवाने पर जोर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. लवकेश कुमार ओमरे ने अपने स्वागत भाषण से की एवं सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद किया। विशेषकर भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी के द्वारा किए जाने वाले सहयोग की सराहना की। इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से 600 से अधिक प्रतिभागी आए।
