7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeखेलघुटने में चोट, 10 ओवर बैटिंग करना मुश्किल... धोनी को लेकर कोच...

घुटने में चोट, 10 ओवर बैटिंग करना मुश्किल… धोनी को लेकर कोच का चौंकाने वाला खुलासा

Published on

गुवाहाटी,

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन का रोमांच शुरू हो गया है. अब तक (30 मार्च) 11 मैच हो चुके हैं. इस दौरान एक बात सबसे ज्यादा ट्रेंड और चर्चाओं में रही है, वह महेंद्र सिंह धोनी का बैटिंग ऑर्डर है.चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम को 5 बार खिताब जिताने वाले पूर्व कप्तान धोनी इस सीजन में निचले क्रम में बैटिंग के लिए आ रहे हैं. कभी वो 8वें नंबर पर उतरते हैं, तो कभी 9वें नंबर पर खिसक जाते हैं. इसका नतीजा उनकी टीम को भुगतना पड़ रहा है.

धोनी ने 3 मैचों में 46 रन बनाए
चेन्नई टीम ने अब तक इस सीजन में 3 मैच खेले, जिसमें से सिर्फ एक ही जीता है. दो मुकाबलों में उसे हार मिली है. इन सभी 3 मैचों में धोनी ने 46 रन बनाए हैं. इसमें नाबाद 30 रन उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है. इन सबके बीच फैन्स यह जानने को आतुर होंगे कि आखिर धोनी इतनी नीचे बैटिंग करने क्यों आ रहे हैं?

इसका जवाब अब चेन्नई टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने ही दे दिया है. पीटीआई के मुताबिक, फ्लेमिंग ने कहा है कि धोनी इस समय घुटने की चोट से जूझ रहे हैं. उनकी चोट पूरी तरह ठीक नहीं हुई है. यही वजह भी है कि धोनी के लिए 10 ओवर बल्लेबाजी करना मुश्किल है. ऐसे में धोनी ओवर के हिसापब से बैटिंग करने आते हैं.

पिछले दो मैचों में टीम को नहीं जिता सके धोनी
चेन्नई ने अपने पिछले 2 मुकाबले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राजस्‍थान रॉयल्‍स (RR) के खिलाफ गंवाए हैं. आरसीबी के खिलाफ मैच में धोनी 9वें और राजस्‍थान के खिलाफ 7वें नंबर पर बैटिंग के लिए उतरे थे, मगर वह टीम को जीत नहीं दिला सके.

राजस्थान के खिलाफ चेन्‍नई की लगातार दूसरी हार हुई. इसके बाद कोच फ्लेमिंग ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है कि धोनी टीम पर बोझ बन गए है. उनका कहा है कि वह फ्रेंचाइज के सबसे कीमती खिलाड़ी हैं.

धोनी को लेकर क्या कहा कोच फ्लेमिंग ने?
मैच के बाद कोच ने कहा, ‘यह समय की बात है. एमएस खुद इसका (बैटिंग ऑर्डर) आकलन करते हैं. उनकी शरीर और घुटना पहले जैसा नहीं है. वह ठीक से चल तो रहे हैं, लेकिन उसको ठीक रखना भी एक पहलू है. वह पूरे 10 ओवर बैटिंग नहीं कर पाते. इसलिए वह खुद ही इसका ध्यान रखते हैं कि उस मैच में टीम को क्या दे पाते हैं.’

उन्होंने कहा, ‘यदि मैच आज (30 मार्च) की तरह सामान्य सा है, तो वह जल्दी उतरते हैं. इसके अलावा दूसरे मौकों पर वह अन्य प्लेयर्स को सपोर्ट करेंगे और उनके लिए मौके बनाएंगे. मैंने पिछले साल भी कहा था कि वह हमारे लिए बेशकीमती हैं. लीडिंग और विकेटकीपिंग के साथ उनका 9-10 ओवर में उतरना ठीक नहीं है.’

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...