5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यवक्फ बिल पर जेडीयू में दो फाड़, बिहार चुनाव से पहले टूट...

वक्फ बिल पर जेडीयू में दो फाड़, बिहार चुनाव से पहले टूट जाएगी नीतीश कुमार की पार्टी?

Published on

पटना

वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू भी इस बिल पर दो भागों में बंटती दिख रही है। जेडीयू के मुस्लिम नेता एक तरफ हो रहे हैं। जेडीयू एमएलसी गुलाम गौस पहले ही बिल का विरोध कर चुके हैं। अब पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम रसूल बलियावी ने भी एनडीए सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन बिल पर पार्लियामेंट में सब लोग खुल गए। बिल की कॉपी आने के बाद जल्द ही मीटिंग बुलाई जाएगी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या बिहार चुनाव से पहले जेडीयू टूट जाएगी?

क्या बोले गुलाम रसूल बलियावी
गुलाम रसूल बलियावी ने कहा कि एदारा-ए-शरिया ने अपने सुझाव जेपीसी, नीतीश कुमार और नायडू को भी दिए थे। उन्होंने बताया कि आज शाम तक बिल की कॉपी आ जाएगी। इसके बाद एदारा-ए-शरिया एक बड़ी बैठक करके फैसला करेगा। उन्होंने लोगों से सिर्फ सोशल मीडिया पर लिखने के बजाय मैदान में उतरने की बात कही। उन्होंने कहा कि सिर्फ वॉल पर लिखने के लिए नहीं, वाट्सएप, फेसबुक पर सिर्फ ताना देने के लिए नहीं, मैदान में उतरने की हिम्मत रखिए और मीटिंग की जब खबर दी जाए तो आइये।

बीजेपी का बलियावी पर पलटवार
गुलाम रसूल बलियावी के बयान पर बीजेपी ने भी जवाब दिया है। बीजेपी प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि गुलाम रसूल जैसे लोगों की दुकानदारी अब बंद होने वाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग वक्फ की जमीन को हड़पकर उसकी दलाली करते थे। उन्होंने कहा कि वक्फ की जमीन से होने वाली आय का फायदा गरीब मुसलमानों तक नहीं पहुंचता।

अब दलाली खत्म होने वाली है
नीरज कुमार ने आगे कहा कि ये लोग वक्फ की जमीन को अपनी जागीर समझते थे और उससे खूब पैसा कमाते थे। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि अब इनकी दलाली बंद होने वाली है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी सही मायने में धर्मनिरपेक्षता स्थापित करने जा रहे हैं। इसी वजह से पसमांदा समाज और गरीब मुसलमान पीएम मोदी को धन्यवाद दे रहे हैं।

सियासी मतभेद आने लगे सामने
वहीं सियासी पंडितों का कहना है कि वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर राजनीतिक दलों में मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं। जेडीयू के अंदर भी इस बिल को लेकर दो राय हैं वहीं, बीजेपी का कहना है कि इस बिल से वक्फ की जमीन का सही इस्तेमाल हो सकेगा और गरीब मुसलमानों को फायदा होगा। ऐसे में ब देखना यह है कि एदारा-ए-शरिया इस मामले में क्या फैसला लेता है और आगे इस बिल को लेकर क्या होता है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...