8.3 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलहाय रे किस्मत! पहले न्यूजीलैंड के हाथों शर्मसार हुआ पाकिस्तान, फिर इस...

हाय रे किस्मत! पहले न्यूजीलैंड के हाथों शर्मसार हुआ पाकिस्तान, फिर इस कारण पूरी टीम को मिली सजा

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए न्यूजीलैंड का दौरा बहुत ही खराब जा रहा है। टीम को पहले पांच टी20 मैचों की सीरीज में 4-1 से करारी हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज को भी पाकिस्तानी टीम ने गंवा दिया है। सीरीज के पहले दो मैचों में पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के हाथों मिली है। दूसरे मैच में मिली हार के साथ ही पाकिस्तान की पूरी टीम को एक खास सजा भी मिली है।

दरअसल हैमिल्टन में खेले गए इस दूसरे वनडे मैच में पाकिस्तान को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया। मैच रेफरी जैफ क्रो ने पाकिस्तानी टीम पर मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के अनुसार पाकिस्तानी टीम अपने तय समय से एक ओवर पीछे रह गई थी, जिसके कारण मैच रेफरी ने ये सजा सुनाई। ये सजा टीम के सभी खिलाड़ियों को भुगतनी पड़ेगी।

लगातार दूसरी बार लगा पाकिस्तान पर जुर्माना
पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में लगातार दूसरी बार जुर्माना लगा है। पहले वनडे मैच में भी पाकिस्तानी टीम समय पर अपने ओवरों को पूरा नहीं कर पाई थी। वहीं दूसरे मैच में भी ऐसा ही हुआ। पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने मैच रेफरी के सामने अपनी गलती को स्वीकार कर लिया, जिसके कारण किसी तरह की कोई सुनवाई नहीं की गई।

वहीं इस सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के प्रदर्शन की बात करें तो पहले वनडे में उसे 73 रनों से हार मिली थी। वहीं दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 84 रन से पीटा। इन दोनों वनडे मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी बहुत ही साधारण रही है। इसके अलावा अब सीरीज का तीसरा मैच 5 अप्रैल को बे ओवल के मैदान पर खेला जाएगा।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...