8.3 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलजो करना था कर लिया... रोहित शर्मा और MI में फिर बवाल?...

जो करना था कर लिया… रोहित शर्मा और MI में फिर बवाल? फ्रेंचाइजी को डिलीट करना पड़ा वीडियो

Published on

नई दिल्ली

आईपीएल 2025 के बीच रोहित शर्मा का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वो कह रहे हैं कि उन्होंने जो करना था, वो कर लिया है। मुंबई इंडियंस ने पहले इस वीडियो को शेयर किया, लेकिन बाद में डिलीट कर दिया। इस वीडियो के सामने आने के बाद कई तरह की बातें हो रही हैं। लोग सोच रहे हैं कि क्या रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के बीच सब ठीक है या नहीं।

पिछले साल से चल रहा बवाल
दरअसल, पिछले सीजन में हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया था। टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। इस सीजन में भी हार्दिक पांड्या ही कप्तान हैं। मुंबई इंडियंस ने अब तक सिर्फ एक ही मैच जीता है। रोहित शर्मा भी इस सीजन में कुछ खास नहीं कर पाए हैं। 3 मैचों में उन्होंने 30 रन भी नहीं बनाए हैं।

रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, ‘मुझे जो करना था मैंने वो सब बराबर से किया। अब मेरे को कोई जरूरत नहीं।’ मतलब, उन्होंने जो करना था, वो कर लिया है और अब उन्हें किसी चीज की जरूरत नहीं है। वीडियो में ऋषभ पंत भी दिख रहे हैं, जो पीछे से आकर उन्हें पकड़ लेते हैं। यह वीडियो पहले मुंबई इंडियंस के सोशल मीडिया पेज पर डाला गया था। लेकिन, कुछ देर बाद ही इसे हटा दिया गया। हालांकि, तब तक यह वीडियो वायरल हो चुका था। लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं और इस पर अपनी राय दे रहे हैं।

पिछले साल भी वीडियो हुआ था वायरल
पिछले साल भी रोहित शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो में वो अभिषेक नायर से बात कर रहे थे। तब उन्हें यह कहते हुए सुना गया था कि ‘मेरा क्या मेरा तो यह लास्ट है।’ मतलब, उनका तो यह आखिरी है। उस समय लोगों ने अंदाजा लगाया था कि शायद कप्तानी जाने के बाद रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस को छोड़ सकते हैं। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ।

अब यह नया वीडियो सामने आने के बाद फैंस कई तरह के सवाल उठा रहे हैं। क्या रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के बीच सब कुछ ठीक नहीं है? क्या रोहित शर्मा टीम से खुश नहीं हैं? क्या वो जल्द ही कोई बड़ा फैसला लेने वाले हैं? ऐसे कई सवाल लोगों के मन में घूम रहे हैं।

लखनऊ से अब सामना
मुंबई इंडियंस का अगला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स से है। इस मैच से पहले रोहित शर्मा का यह वीडियो वायरल होना टीम के लिए अच्छा संकेत नहीं है। टीम पहले से ही खराब प्रदर्शन कर रही है और ऐसे में इस तरह की खबरें टीम के मनोबल को और गिरा सकती हैं।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...