7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभेल न्यूज़सांसद आलोक शर्मा ने किया भोपाल में प्रदेश का पहला पॉड होटल...

सांसद आलोक शर्मा ने किया भोपाल में प्रदेश का पहला पॉड होटल का उद्घाटन, यात्रियों को मिली एक नई सौगात

Published on

भोपाल।

भोपाल में अब यात्रियों को आरामदेह ठहरने की सुविधा मिलने जा रही है। यहां प्रदेश का पहला पॉड होटल शुरू हो गया है, जिसमें कुल 78 रूम बनाए गए हैं। जिसमे 20 परिवारों के लिए और 20 रूम खासतौर पर महिलाओं के लिए तैयार किए गए हैं। जिसका उद्घाटन सांसद आलोक शर्मा ने किया।

यह पॉड होटल भोपाल रेलवे स्टेशन के पास स्थित है और यात्रियों के लिए एक बेहतरीन सुविधा है। इस पॉड होटल की तर्ज पर पहले देश में मुंबई में पॉड होटल शुरू हुआ था, और अब धीरे-धीरे इसे देशभर में स्थापित किया जा रहा है। इस होटल की खासियत है कि किराया प्रति घंटे 200 रुपये होगा, जिससे यह यात्रियों के लिए बेहद किफायती और सुविधाजनक साबित होगा। भोपाल के सांसद आलोक शर्मा ने इस पॉड होटल का उद्घाटन किया और कहा कि रेलवे लगातार नए आयाम गढ़ रहा है, और यह पॉड होटल उसी का हिस्सा है।

उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में रानी कमलापति सहित भोपाल के अन्य स्टेशनों पर भी पॉड होटल खोले जाएंग इसके साथ ही सांसद आलोक शर्मा ने वक्फ संशोधन बिल पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है और कहा कि वक्फ बिल का कुछ लोग विरोध इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि कतिपय नेताओं के नाम उजागर होने वाले हैं और उन्हें दिक्कत हो रही है, सभी सम्पत्तियों की जांच होगी सम्पत्तियों के नाम पर लूटपाट करने वालों पर अपराध दर्ज कर जेल भेजा जायेगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...