12.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यUP: बिजनौर में बजरंग दल नेता की गला रेतकर हत्या, सौतेले परिवार...

UP: बिजनौर में बजरंग दल नेता की गला रेतकर हत्या, सौतेले परिवार पर जमीन के लिए हत्या का आरोप

Published on

बिजनौर ,

बिजनौर के किरतपुर क्षेत्र के गांव गोविंदपुर में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब बजरंग दल के जिला संयोजक सत्येंद्र उर्फ मोंटी बजरंगी की लाश घर के आंगन में खून से लथपथ हालत में मिली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की.

36 साल के मोंटी बजरंगी की मौत की खबर मिलते ही गांव में पहले हल्ला मचा कि उसे गुलदार ने मारा है. लेकिन जब लोग मौके पर पहुंचे तो उसके गले पर धारदार हथियार से काटे जाने के निशान देखकर हत्या की बात पता चली.

त्येंद्र उर्फ मोंटी बजरंगी की हत्या
मोंटी बजरंगी, हिस्ट्रीशीटर बलराम सिंह उर्फ बल्ले पहलवान का बेटा था. बल्ले पहलवान की दूसरी पत्नी मधुबाला और सौतेले भाई बंटू पर मोंटी की हत्या का आरोप लगाया जा रहा है. मोंटी के मौसा नरेंद्र सिंह का आरोप है कि 20 बीघा जमीन के बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था. मोंटी के हिस्से में 10 बीघा जमीन आनी थी. इसी जमीन को हड़पने के लिए उसके पिता, सौतेली मां और सौतेले भाई ने मिलकर उसकी हत्या कर दी.

पिता और सौतेला भाई हिरासत में
मोंटी की मौत की खबर सुनकर बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और गुस्सा जाहिर किया. इस बीच मृतक के पिता और भाई ने खुद को बेहोश दिखाकर अस्पताल में भर्ती करा लिया. पुलिस ने जांच के बाद दोनों को हिरासत में ले लिया है. इस घटना पर एसपी सिटी संजीव वाजपेई ने बताया कि मृतक के मौसा की तहरीर पर पिता, सौतेली मां और भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और पूछताछ जारी है.

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...