9.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यकांग्रेस में किसे गधा और घोड़ा कहा जाए...अहमदाबाद अधिवेशन से पहले गुजरात...

कांग्रेस में किसे गधा और घोड़ा कहा जाए…अहमदाबाद अधिवेशन से पहले गुजरात के मंत्री का बड़ा तंज

Published on

अहमदाबाद:

गुजरात में 64 साल के बाद कांग्रेस पार्टी के दो दिवसीय AICC अधिवेशन से पहले बीजेपी नेता और मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बड़ा तंज कसा है। कांग्रेस के अधिवेशन से ठीक पहले पटेल ने एक कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं की तुलना घोड़ों और गधों से करते हुए कांग्रेस पर कटाक्ष किया। पटेल ने कहा कि राहुल गांधी गुजरात में सम्मेलन करें या दिल्ली में, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। गुजरात में कांग्रेस की जड़ें उखड़ गई हैं। ऋषिकेश पटेल गुजरात सरकार के प्रवक्ता मंत्री होने के साथ सरकार में नंबर दो की हैसियत रखते हैं।

बीजेपी नेता का करारा तंज
ऋषिकेश पटेल ने सूरत एक कार्यक्रम में राहुल गांधी गुजरात में सम्मेलन करें या दिल्ली में, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। गुजरात में कांग्रेस की जड़ें उखड़ गई हैं। गुजरात में कांग्रेस जैसी कोई चीज नहीं बची है। राहुल गांधी को खुद कहना पड़ा है कि यहां दो तरह के घोड़े हैं। बयान देने के बाद भी इतने दिन बीत गए हैं और कोई निर्णय नहीं लिया गया है। कांग्रेस में किसे गधा माना जाए और किसे घोड़ा, यह कांग्रेस में बड़ी समस्या है। राहुल गांधी लोकसभाभा चुनावों के बाद जब नेता विपक्ष बने थे तब उन्होंने यह बयान अहमदाबाद में दिया था। कांग्रेस ने 8-9 अप्रैल को अहमदाबाद में AICC का दो दिवसीय सत्र रखा है। इसमें देशभर से करीब 2100 नेता भाग लेंगे। दूसरे दिन सीडब्ल्यूसी की बैठक भी होगी।

क्या था राहुल गांधी का बयान?
राहुल गांधी ने कहा था कि 2027 में कांग्रेस बीजेपी और मोदी को गुजरात में हरा देगी। इस मौके पर राहुल गांधी ने एक कार्यकर्ता की बात का जिक्र करते हुए था कि कांग्रेस पार्टी में एक मुश्किल है। दो तरीके के घोड़े होते हैं। एक रेस का घोड़ा होता है, दूसरा शादी का घोड़ा होता है। कांग्रेस पार्टी क्या करती है, रेस के घोड़े को शादी में भेज देती है और शादी के घोड़े को रेस में लगा देती है। राहुल गांधी ने कहा कहा था कि तो ये हमें गुजरात में करना है। जो रेस का घोड़ा है, जो तैयार है, दौड़ने के लिए तैयार है, उसको रेस में लगाना चाहिए और जो हमारे शादी के घोड़े हैं, जो हैं, वो हैं, उनको हमें शादी में, बारात में नचा देना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि तो अब मेरा कहना है कि ये काम सीरियसली करना है। राहुल गांधी के इस संबोधन पर खूब तालियां बजीं।

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...