12.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यदेश में तलवार के दम पर हिंदुओं को बनाया था मुसलमान... बीजेपी...

देश में तलवार के दम पर हिंदुओं को बनाया था मुसलमान… बीजेपी विधायक अजय सिंह ने कहा- वक्फ बिल से इतिहास बदलेगा

Published on

बस्ती:

औरंगजेब के नाम को लेकर सियासत अभी भी जारी है और बस्ती जनपद के हरैया विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अजय सिंह ने गैर हिंदू समुदाय को लेकर बड़ा बयान दिया है। बीजेपी विधायक अजय सिंह ने कहा कि मुगल काल के दौरान तलवार के डर से देश के हिंदू कन्वर्ट होकर मुसलमान बन गए थे। मुसलमान की उत्पत्ति पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि औरंगजेब इतना क्रूर शासक था, उसने भारत की संस्कृति और विरासत को नुकसान पहुंचाया था।

इतना ही नहीं भारत का मुसलमान आज सबसे सुरक्षित भारत में ही है, क्योंकि यहां का मुसलमान कही बाहर इराक, ईरान और अरब वाले मुसलमान नहीं है। उन्होंने कहा, बल्कि भारत में निवास करने वाले सभी मुसलमान मुगल काल के दौरान औरंगजेब की तलवार से डरकर बने हुए मुस्लिम है।

मोदी सरकार वक्फ बिल से बदलेगी इतिहास
वक्फ संशोधित विधेयक पर बीजेपी विधायक अजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार इतिहास बनाने जा रही है और देश की संपत्तियों पर कब्जा करने वाली वक्फ बोर्ड के नियमों में बदलाव करेगी। इससे सरकार के पास कई लाख एकड़ जमीन आएंगी और उसे पर अस्पताल और गरीबों के लिए आवास बनाए जाएंगे। वक्फ कानून को अब कोई रोक नहीं पाएगा और मोदी सरकार इस कानून में संशोधन करके इतिहास बदल देगी।

औरंगजेब की कब्र भारत में दिखाई नहीं देगी
दरअसल विधायक अजय सिंह छावा मूवी के बहाने आम जनता को औरंगजेब का क्रूर इतिहास बताने के लिए बस्ती के एक सिनेमा हॉल में पहुंचे थे। जहां 2 दिन तक फ्री में आम लोगों के लिए पिक्चर देखने की व्यवस्था की है। बीजेपी विधायक ने बताया कि रजिस्ट्रेशन करा कर कोई भी इस मूवी को देख सकता है, ताकि उन्हें भी पता चले कि मुगल काल के दौरान औरंगजेब ने किस तरीके से अपने पिता और भाइयों को भी अपनी क्रूरता का शिकार बनाया था। उन्होंने कहा कि औरंगजेब की कब्र भारत में आने वाले समय में दिखाई नहीं देगी, क्योंकि मोदी सरकार इस दिशा में भी प्रयास कर रही है।

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...