12.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यछत्तीसगढ़ : प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से जलाया, लाश कार में छिपाई,...

छत्तीसगढ़ : प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से जलाया, लाश कार में छिपाई, सगे चाचा ने रेप कर 6 साल की बच्ची का किया मर्डर

Published on

दुर्ग:

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। कन्या भोज करने गई 6 साल की एक बच्ची के साथ रेप और मर्डर कर दिया गया है। मासूम बच्ची के प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागने, इलेक्ट्रिक शॉक देने जैसी बातें भी सामने आई हैं। आरोपी ने बच्ची की लाश को कार की डिग्गी में छिपाया था। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी बच्ची का सगा चाचा है।

मामले का खुलासा करते हुए एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि 5 लोगों को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए पकड़ा गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट समेत कई जांच में ये पाया गया कि, बच्ची के सगे चाचा ने ही वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

क्या है मामला
मोहन नगर थाने में में रविवार को एक मासूम बच्ची के लापता होनी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि बच्ची रविवार सुबह 9 बजे अपनी दादी के घर कन्या भोज के लिए गई थी। इसके बाद से वह घर नहीं लौटी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। शाम 7.30 बजे सूचना मिली की बच्ची की लाश एक कार में है। परिजन मौके पर पहुंचे और लाश को डिक्की से बाहर निकाला। इस दौरान बच्ची खून से लहूलुहान मिली। उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान थे, चमड़ी उधड़ी हुई थी। परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घर में वारदात को दिया था अंजाम
जानकारी देते हुए एएसपी ने बताया कि आरोपी ने अपने घर में ही वारदात को अंजाम दिया है। बच्ची की दादी-बुआ पूजा के लिए गई हुई थी इसी दौरान उसने रेप किया और फिर बच्ची की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी चाचा ने बच्ची की लाश को घर के सामने रखी कार में छिपा दिया। बताया गया कि वह कार हमेशा वहीं खड़ी रहती थी और उस कार का एक दरवाजा लॉक नहीं होता था। जिसके बाद उसने बच्ची का शव वहां छिपा दिया।

मानसिक स्थिति की होगी जांच
एएसपी सुखनंदन राठौर का कहना है कि घटना के पीछे उसकी मानसिक स्थिति और मंशा को लेकर अब भी गहन जांच की जा रही है। डीएनए टेस्ट के जरिए आरोपी की पुष्टि की जाएगी और सारे वैज्ञानिक सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि वह इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर 6 महीने के भीतर सख्त सजा दिलाने की पूरी कोशिश करेगी।

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...