3.2 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यठाणे के भिवंडी में बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम में हाईकोर्ट के आदेश...

ठाणे के भिवंडी में बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम में हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन, आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज

Published on

मुंबई:

हिंदू गांव बसाने के लिए इन दिनों सुर्खियों में छाए बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री के प्रवचन कार्यक्रम में हाई कोर्ट के आदेश का उल्लंघन सामने आया है। ठाणे के भिवंडी में आयोजित कथा में रात 11 बजे प्रवचन देने के लिए आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह कार्यक्रम भिवंडी के बागे नारपोली पुलिस ने दर्ज किया है। इसमें आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री ने देर रात तक प्रवचन कार्यक्रम किया। इस दौरान लाउडस्पीकर चालू रखा गया।

समय-सीमा का नहीं रखा ध्यान
रविवार को भिवंडी के दिवे अंजूर इलाके में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का प्रवचन का आयोजन किया गया था। धीरेन्द्र शास्त्री को इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से दो से तीन हजार नागरिक पहुंचे थे, बाबा बागेश्वर का कथा वाचन का कार्यक्रम रात 11 बजे तक जारी रहा। इस कार्यक्रम में कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए थे लेकिन कथा कार्यक्रम तय समय पर खत्म नहीं हुआ। अब पुलिस को दी गई शिकायत में गया है कि नियमों के अनुसार रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कोई भी संगीत वाद्ययंत्र बजाना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद यहां कथा वाचन का कार्यक्रम रात 11 बजे तक जारी था। इसके लिए लाउडस्पीकर लगाया गया था।

आयोजकों पर कसा शिकंजा
नारपोली पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक ने नियमों के संबंध में लिखित निर्देश दिए जाने के बावजूद भी आदेश का उल्लंघन करने की शिकायत दर्ज कराई है। उक्त शिकायत के आधार पर आयोजक के खिलाफ भारतीय पुलिस अधिनियम की धारा 135, 37 (1) और भारतीय दंड संहिता की धारा 223 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पिछली बार बाबा बागेश्वर के भिवंडी कार्यक्रम में भभूति बांटने के दौरान महिलओं की भीड़ उमड़ी थी। तब भगदड़ मच गई थी। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 12 दिवसीय महाराष्ट्र राज्य यात्रा पर हैं। मुंबई उनका पहला पड़ाव है। मुंबई पहुंचने से पहले वह गुजरात में अनंत अंबानी की पदयात्रा में भी शामिल हुए थे।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...