12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यनंदकिशोर गुर्जर से भेंट, अपनी ही सरकार के खिलाफ दिल्ली कूच को...

नंदकिशोर गुर्जर से भेंट, अपनी ही सरकार के खिलाफ दिल्ली कूच को स्थगित करने की सलाह… उमा भारती ने की पहल

Published on

गाजियाबाद:

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भारतीय जनता पार्टी के भीतर टकराव जैसी स्थिति बनी हुई है। लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर लगातार अपनी ही सरकार के खिलाफ हमलावर हैं। दरअसल, रामचरित मानस कथा समारोह की कलश यात्रा के दौरान 20 मार्च को पुलिस की ओर से एक्शन हुआ। कलश यात्रा को रोका गया। इस दौरान विधायक के साथ भी धक्कामुक्की की गई। इस घटना के बाद विधायक ने फटे कपड़ों के साथ यात्रा निकाली। पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। योगी सरकार पर निशाना साधा। मामले में गुर्जर महापंचायत में दिल्ली कूच का ऐलान किया गया। अब इस पूरे विवाद को शांत करने भाजपा की सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती सामने आई हैं।

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने उत्तर प्रदेश के लोनी से विधायक नंदकिशोर गुर्जर से हालिया घटनाक्रम को लेकर मुलाकात की। उन्हें दिल्ली जाने की योजना स्थगित करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि 20 मार्च को लोनी में जो कुछ हुआ, वह दुखद है। इससे गुर्जर समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। लेकिन, सबसे पहले क्षेत्र में शांति स्थापित करना जरूरी है।

उमा भारती ने दी जानकारी
उमा भारती ने सोशल मीडिया एक्स पर किए गए पोस्ट में बताया कि मैंने नंदकिशोर जी (नंदू) को बातचीत के लिए बुलाया। लोनी की स्थिति की पूरी जानकारी ली। गुर्जर समाज के लोग इस घटनाक्रम से आहत हैं। उनका दिल्ली जाने का कार्यक्रम बन रहा है। लेकिन, मैंने नंदू को कहा है कि पहले शांति बहाल करें, फिर भोपाल आकर मुझसे दोबारा बात करें।

उमा भारती ने आगे कहा कि गुर्जर समाज, जो महान सम्राट मिहिर भोज के वंशज हैं, देशभक्ति और पराक्रम के लिए जाना जाता है। ऐसे में समाज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय विकास में अपना योगदान देना चाहिए। अपनी गौरवशाली परंपरा को बनाए रखना चाहिए।

माननी पड़ेगी बात
उमा भारती ने स्पष्ट कहा कि अभी नंदू को मेरी बात माननी पड़ेगी, क्योंकि मैं उसकी बड़ी दीदी हूं। मैंने उसे आज्ञा दी है कि वह स्वयं जाकर गुर्जर समाज के दिल्ली जाने के कार्यक्रम को स्थगित करवाएं। पहले क्षेत्र में शांति सुनिश्चित करें। इसके बाद हम इन विषयों पर आगे बातचीत करेंगे। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक हलकों में भी हलचल देखी जा रही है। उमा भारती की इस पहल को भाजपा के भीतर संतुलन और सामंजस्य बनाए रखने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...