12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यनीतीश कुमार की पुलिस बुलडोजर लेकर पहुंची थी 61 घरों को गिराने,...

नीतीश कुमार की पुलिस बुलडोजर लेकर पहुंची थी 61 घरों को गिराने, एक्शन के बाद हुआ कुछ ऐसा कि लौटना पड़ा वापस

Published on

औरंगाबाद:

बिहार के औरंगाबाद जिले के हसपुरा प्रखंड के पुरहारा गांव में मंगलवार को एक बड़ा घटनाक्रम हुआ। पटना हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन 61 घरों को तोड़ने के लिए बुलडोजर लेकर पहुंचा था। कार्रवाई शुरू भी हो गई थी, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि अधिकारियों को खाली हाथ लौटना पड़ा। हाईकोर्ट ने इन घरों को अतिक्रमण मानते हुए तोड़ने का आदेश दिया था। लेकिन, जैसे ही एक घर तोड़ा गया, हाईकोर्ट से स्टे ऑर्डर आ गया और कार्रवाई रोक दी गई।

सरकारी जमीन पर बने हैं 61 घर
दरअसल, मामला यह है कि पुरहारा गांव में 130 घर हैं। इनमें से 61 घर सरकारी जमीन पर बने हैं। इन घरों में लोग कई पीढ़ियों से रह रहे हैं। हाईकोर्ट ने इन घरों को अवैध मानते हुए तोड़ने का आदेश दिया था। मंगलवार को हसपुरा के सीओ, बीडीओ और थानाध्यक्ष भारी पुलिस बल और पांच जेसीबी के साथ पुरहारा गांव पहुंचे। उनका मकसद हाईकोर्ट के आदेश का पालन करना था। दोपहर करीब एक बजे कार्रवाई शुरू हुई।

गुस्से में थे गांव वाले
गांव में अधिकारियों को ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा। लोग बुलडोजर कार्रवाई को रोकने के लिए मिडिल स्कूल के पास नहर पुल पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हुई। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो ग्रामीण तितर-बितर हो गए। इसके बाद प्रशासन जेसीबी लेकर गांव में घुसा। पुलिस ने पूरे गांव को घेरने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा बहुत ज्यादा था। दोपहर ढाई बजे एक बुलडोजर ने रतन यादव के घर को पीछे से तोड़ना शुरू कर दिया।

पटना हाईकोर्ट से आ गया स्टे ऑर्डर
अभी आधा घंटा भी नहीं बीता था कि पटना हाईकोर्ट से स्टे ऑर्डर आ गया। स्टे ऑर्डर आते ही अधिकारियों ने घरों को तोड़ना बंद कर दिया और वापस लौट गए। बताया जा रहा है कि ग्रामीण शुरू से ही अधिकारियों से कार्रवाई को एक दिन के लिए रोकने की गुहार लगा रहे थे। उनका कहना था कि हाईकोर्ट से स्टे ऑर्डर आने वाला है। वहीं, अधिकारी हाईकोर्ट के आदेश के आगे खुद को बेबस बता रहे थे।

अगले आदेश तक कार्रवाई स्थगित
इस बारे में हसपुरा के सीओ ने कहा कि हाईकोर्ट का स्टे आर्डर आने के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है। अतिक्रमण हटाने वाली टीम में हसपुरा की सीओ कौशल्या कुमारी, बीडीओ प्रदीप कुमार चौधरी, बीसीओ अभिजीत कुमार, थानाध्यक्ष नरोत्तम, एसआई पवन कुमार और अन्य कर्मचारी शामिल थे।

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...