4.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यसुप्रीम कोर्ट ने योगी आदित्यनाथ सरकार को लगाई तगड़ी फटकार, जानिए पूरा...

सुप्रीम कोर्ट ने योगी आदित्यनाथ सरकार को लगाई तगड़ी फटकार, जानिए पूरा मामला

Published on

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी टिप्पणी आई है। इस कड़ी टिप्पणी को आधार बनाकर विपक्षी दल अब सरकार के खिलाफ हमलावर हैं। अखिलेश यादव ने तो यहां तक कह दिया कि हम लोग पहले से ही जिस मुद्दे को उठा रहे थे, सुप्रीम कोर्ट अब वही बात कह रही है। सुप्रीम कोर्ट ने दीवानी मामलों को आपराधिक केस में बदले जाने के मसले पर योगी सरकार पर कड़ी टिप्पणी की है। कोर्ट ने डीजीपी और थाना प्रभारी को मामले में हलफनामा दायर करने का आदेश दिया है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का शासन पूरी तरह ध्वस्त हो गया है।

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश के डीजीपी और गौतमबुद्ध नगर जिले के सेक्टर-39 थाना प्रभारी को हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया है। हलफनामे में उन्हें बताना होगा कि दीवानी मामले में आपराधिक कानून क्यों लागू किया गया? कोर्ट ने सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से पेश एक वकील ने कहा कि एफआईआर इसलिए दर्ज की गई, क्योंकि दीवानी विवाद को निपटने में लंबा समय लगता है। इस पर सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने नाराजगी जताई।

कोर्ट ने क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने कहा दीवानी मामलों में लंबा समय लगता है, सिर्फ इसलिए आप एफआईआर दर्ज करेंगे। आपराधिक कानून लागू करेंगे। पीठ ने कहा यूपी में जो हो रहा है, वह गलत है। हर रोज दीवानी मामलों को आपराधिक केस में बदला जा रहा है। यह बेतुका है। सिर्फ पैसे न देने को अपराध नहीं बनाया जा सकता है। हम जांच अधिकारी को गवाह के कटघरे में आने का निर्देश देंगे।

पीठ ने कहा कि आईओ को कटघरे में खड़े होने दें और आपराधिक मामला बनाएं। यह चार्जशीट दाखिल करने का तरीका नहीं है। आईओ को सबक सिखाने दें। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक लगाते हुए इसे बेतुकापान करार दिया। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में अभी जुर्माना तो नहीं लगाया, लेकिन कहा कि अब ऐसा मामला आया तो जुर्माना लगाएंगे।

अखिलेश ने बोला हमला
सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यूपी में अधिकारी मनमर्जी कर रहे हैं। फर्जी एनकाउंटर किए जा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट वही बात कह रही है, जिसे हम लंबे समय से कहते आ रहे हैं। उन्होंने यूपी में कानून-व्यवस्था के मसले पर योगी सरकार को घेरा। योगी आदित्यनाथ सरकार कानून व्यवस्था के मसले पर बड़े दावे करती रही है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी ने विपक्ष के हाथ हमले का बड़ा हथियार दे दिया है।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...