भेल भोपाल।
अभिनव मानस मण्डल अयोध्या बाय रोड़ भोपाल द्वारा श्री हनुमान प्रभात फेरी अभिनव होम्स फेस 03, 02, शंकर गार्डन, वैभव होम्स, स्काई टावर, आदि कॉलोनी से श्री राम जय राम जय जय राम नाम का जाप करते हुए मन कामनेश्वर मंदिर शंकर गार्डन में पहुंचेंगे। तत्पश्चात वीर बजरंग बली का शृंगार किया जाएगा पूजन अर्चन आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। अभिनव होम्स फेस -03 में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री अखण्ड रामायण पाठ शनिवार प्रातः 10-30 बजे से प्रारंभ होगा एवं दिनांक 13 अप्रैल रविवार को अखण्ड रामायण पाठ के बाद हवन, पूजन पाठ का समापन होगा। यह जानकारी अभिनव मानस मण्डल के अध्यक्ष चन्द्र मोहन साहू ने दी।
