7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभेल न्यूज़गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चुनाव में प्रगतिशील पैनल की ऐतिहासिक विजयी

गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चुनाव में प्रगतिशील पैनल की ऐतिहासिक विजयी

Published on

— एसोसिएशन चुनाव में सर्वाधिक मत पाने वाले अध्यक्ष बने विजय गौड

भेल भोपाल।

दो साल बाद एक बार फिर गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चुनाव में सारे रिकार्ड ध्वस्त करने हुए प्रगतिशील पैनल ने ऐतिहासिक विजयी हासिल की है। शनिवार को गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रांगण में वोट डाले गए। यह मतदान सुबह 9 बजे से 5 बजे तक हुआ। शाम साढे पांच बजे के बाद मतगणना का दौर शुरू हुआ। पहले राउंड में ही प्रगतिशील पैनल ने सर्वाधिक वोट पाकर रिकार्ड बनाना शुरू कर दिया। दूसरे और तीसरे राउंड में भी इस पैनल ने विजयी अभियान जारी रखा। इस हिसाब से एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष विजय गौड ने विजयी पताका लहराते हुए अपनी पैनल को शानदार जीत दिलाई।

जबकि दूसरी पैनल नवोदय को करारी हार का सामना करना पडा। ऐसा पहली बार देखने को मिला कि चुनाव में युवा अध्यक्ष श्री गौड को सर्वाधिक वोट हासिल हुए। चुनाव परिणाम के बाद उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। यह सब श्री गौड के द्वारा एसोसिएशन में किए गए कार्यों का ही परिणाम है। यहां के उद्योगपतियों ने मतदान में बढ—चढकर भाग लिया। श्री गौड दूसरी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने।

इस चुनाव में प्रगतिशील और नवोदय पैनल आमने—सामने थीं। प्रगतिशील पैनल को विजय गौड़ और नवोदय पैनल से ओम पटेल चुनाव लड़ रहे हैं। प्रगतिशील पैनल से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार विजय गौड़, उपाध्यक्ष मदनलाल गुर्जर, सचिव योगेश गोयल, सह—सचिव रछपाल सिंह,कोषाध्यक्ष सुनील कुमार खाब्या, कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र शर्मा, अंकुर गुप्ता, जगदीश ममतानी, कंवर जीत सिंह, पंकज बिंद्रा, हबीब हुसैन, अभिमन्यु चौपड़ा वहीं नवोदय पैनल से अध्यक्ष ओम प्रकाश पटेल, उपाध्यक्ष राम अवध, संयुक्त सचिव रामकष्णन विश्वकर्मा, सेक्रेट्री कृष्णा रंजन शर्मा, कोषाध्यक्ष शंकर कश्यप, कार्यकारिणी सदस्य महावीर प्रसाद शर्मा, सरबजीत सिंह सोखी, अनुज तनेजा, प्रवीण विजयन, अर्पित अग्रवाल चुनाव लड़े। गौरतलब है कि वर्ष 2023 में विजय गौड़ निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए थे। उनके कार्यकाल में औद्योगिक क्षेत्र में कई बड़े विकास कार्य कराए गए, ऐसे में इस चुनाव में उनकी पैनल का पलड़ा भारी रहा है।

प्रगतिशील पैनल, पहला राउंड मत
— विजय गौड़, अध्यक्ष 172
— मदन लाल गुजर्र, उपाध्यक्ष 159
— योगेश गोयल, सचिव 154
— रछपाल सिंह, संयुक्त सचिव 161
— सुनील खाब्या, कोषाध्यक्ष 155

नवोदय पैनल पहला राउंड
— ओम पटेल, अध्यक्ष 16
— राम अवध शर्मा, उपाध्यक्ष 23
— कष्ण रंजन शर्मा, सचिव 31
— राम कष्ण विश्वकर्मा, संयुक्त सचिव 24
— शंकर कश्यप, कोषाध्यक्ष 30

एक्जीक्यूटीव मेंबर पहला राउंड
प्रगतिशील पैनल
— अभिमन्यु चौपडा 130
— अंकुर गुप्ता 114
— हबीब हुसैन 148
— जगदीश ममतानी 124
— कंवरजीत सिंह 142
— पंकज बिंद्रा 156
— रवींद्र शर्मा 137

प्रगतिशील पैनल, दूसरा राउंड
— विजय गौड़, अध्यक्ष 225
— मदन लाल गुजर्र, उपाध्यक्ष 217
— योगेश गोयल, सचिव 212
— राछपाल सिंह, संयुक्त सचिव 216
— सुनील खाब्या, कोषाध्यक्ष 209

नवोदय पैनल दूसरा राउंड
— ओम पटेल, अध्यक्ष 28
— राम अवध विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष 29
— कष्ण रंजन शर्मा, सचिव 35
— राम कष्ण विश्वकर्मा, संयुक्त सचिव 33
— शंकर कश्यप, कोषाध्यक्ष 36

एक्जीक्यूटीव मेंबर पहला राउंड
प्रगतिशील पैनल
— अभिमन्यु चौपडा 130
— अंकुर गुप्ता 114
— हबीब हुसैन 148
— जगदीश ममतानी 124
— कंवरजीत सिंह 142
— पंकज बिंद्रा 156
— रवींद्र शर्मा 137

एक्जीक्यूटीव मेंबर दूसरा राउंड
प्रगतिशील पैनल
— अभिमन्यु चौपडा 174
— अंकुर गुप्ता 210
— हबीब हुसैन 201
— जगदीश ममतानी 165
— कंवरजीत सिंह 185
— पंकज बिंद्रा 204
— रवींद्र शर्मा 178

एक्जीक्यूटीव मेंबर निर्दलीय पहला राउंड
— एचएल गर्ग 40
— नरेंद्र सिंह 22
— सरबजीत सिंह सोखी 47
एक्जीक्यूटीव मेंबर निर्दलीय दूसरा राउंड
— एचएल गर्ग 60
— नरेंद्र सिंह 37
— सरबजीत सिंह सोखी 70

Oplus_131072

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...