2.4 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलमुंबई इंडियंस ने रोका दिल्ली कैपिटल्स का विजय अभियान, अपने घर में...

मुंबई इंडियंस ने रोका दिल्ली कैपिटल्स का विजय अभियान, अपने घर में मिली पहली शिकस्त

Published on

नई दिल्ली

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 29वें मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हरा दिया। मुकाबले में मुंबई की टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 205 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 19 ओवर में 193 रन ही बनाकर सिमट गई। इस तरह लगातार पांच मैच में जीत के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स का अभियान रुक गया। वहीं मुंबई की टीम ने इस सीजन में अपनी दूसरी जीत हासिल की।

मुंबई के खिलाफ अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दिल्ली ने बिना किसी के स्कोर के अपना पहला विकेट गंवा दिया था। हालांकिस इसके बाद करुण नायर ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मैच को लगभग एक तरफा बना दिया था, लेकिन इसके बाद मुंबई ने स्पिन गेंदबाजों के दमदार खेल और जबरदस्त फील्डिंग से मैच को एक रहते अपने नाम कर लिया। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली के अंतिम तीन विकेट लगातार रनआउट से हासिल किेए।

दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत रही खराब
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बहुत ही खराब रही थी। दिल्ली ने पारी के पहले ओवर में ही ओपनर बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क का विकेट गंवा दिया। मैकगर्क को मुंबई के दीपक चाहर ने अपना शिकार बनाया था। हालांकि, इसके बाद दिल्ली के लिए करुण नायर और अभिषेक पोरेल ने मिलकर मोर्चा संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 119 रनों की जबरदस्त साझेदारी हुई। इस दौरान अभिषेक पोरेल 25 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हो गए। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का भी लगाया।

पोरेल के आउट होने के बाद एक छोर से करुण नायर का तूफान जारी था, लेकिन मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों को एक वापसी का मौका जरूर मिला गया। आरसीबी के खिलाफ मिडिल ऑर्डर में दमदार बल्लेबाजी करने वाले केएल राहुल का इस मैच में बल्ला नहीं चल पाया। राहुल 13 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हो गए। इसके अलावा कप्तान अक्षर पटेल ने 9 और ट्रिस्टन स्टब्स ने सिर्फ 1 रन बनाए।

बैटिंग में मुंबई की हुई थी तूफानी शुरुआत
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था। मुंबई की टीम ने दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में तिलक वर्मा (59), रयान रिकेल्टन (41), सूर्यकुमार यादव (40) और नमन धीर (नाबाद 38) की शानदार पारियों से निर्धारित 20 ओवर खेल में पांच विकेट पर 205 रन का मजबूत स्कोर बनाया।

मुंबई के लिए इस मैच में रोहित शर्मा और रिकलटन ने ओपनिंग साझेदारी में पांच ओवर में 47 रन जोड़े। रोहित अच्छी शुरुआत के बाद एक बार फिर बड़ी पारी खेलने से चूक गए। रोहित ने 12 गेंदों पर 18 रन में दो चौके और एक छक्का लगाया। विप्रज निगम ने रोहित को एलबीडबल्यू किया। रिकेल्टन ने 25 गेंदों पर 41 रन में पांच चौके और दो छक्के लगाए। सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों के सहारे 40 रन बनाए।

तिलक की इस सीजन में लगातार दूसरी फिफ्टी
मुंबई की तरफ से तिलक वर्मा ने 33 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 59 रन की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। यह उनका लगातार दूसरा अर्धशतक है। इसके अलावा नमन धीर ने मात्र 17 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के उड़ाते हुए नाबाद 38 रन की जबरदस्त पारी खेली।

दिल्‍ली के लिए दोनों कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव और विप्रज निगम बेमिसाल साबित हुए और मध्‍य ओवरों में टीम को विकेट दिलाए। कुलदीप ने चार ओवर में मात्र 23 रन देकर दो विकेट जबकि विप्रज ने चार ओवर में 41 रन देकर दो विकेट लिए।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...