15.1 C
London
Monday, March 23, 2026
Home'मर्दों को पीरियड्स होते तो युद्ध हो जाता', जान्हवी कपूर ने लड़कियों...

‘मर्दों को पीरियड्स होते तो युद्ध हो जाता’, जान्हवी कपूर ने लड़कियों के मूड स्विंग का मजाक बनाने वालों को लताड़ा

Published on

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने उन पुरुषों की आलोचना की है जो महिलाओं में पीरियड्स के दर्द को ‘नफरत भरी निगाहों और लहजे’ से नज़रअंदाज़ करते हैं। उनका कहना है कि वे खुद इस दर्द को बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे। हाल ही में एक इंटरव्यू में जान्हवी ने बताया कि पीरियड्स का दर्द महिलाओं को किस तरह से अलग तरह से प्रभावित कर सकता है और क्यों कुछ पुरुष इसे तुच्छ समझते हैं।

हाउटरफ्लाई से बात करते हुए जान्हवी कपूर ने बताया कि कैसे कई बातचीत में पीरियड्स के दर्द और मासिक धर्म का इस्तेमाल महिलाओं के मूड स्विंग के लिए किया जाता है। उन्होंने कहा, ‘अगर मैं झगड़ा करने की कोशिश कर रही हूं या मेरी बात को सामने रखने की कोशिश कर रही हूं और आप बोलते हो ‘क्या यह पीरियड्स का समय है?’ लेकिन अगर आप सच में हमदर्दी दिखा रहे हैं, तो आपको एक मिनट रुकना चाहिए। अधिकतर मामलों में, आपको एक मिनट की जरूरत होती है, क्योंकि जिस तरह से हमारे हार्मोन चार्ट से बाहर हैं, हम जिस दर्द से गुजरते हैं, वह बहुत मुश्किल है।’

मर्दों को पीरियड्स होते तो…
जान्हवी ने पीरियड्स को कुछ पुरुषों के नज़रिए को पर बात की और कहा, ‘लेकिन यह अजीब सी नजर और लहजा है… क्योंकि मैं आपको विश्वास दिलाती हूं, पुरुष इस दर्द और मूड स्विंग को एक मिनट भी बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे। पता नहीं कौन सा परमाणु युद्ध हो जाता अगर मर्दों को पीरियड्स होते।’ जान्हवी का ये कमेंट अब हर तरफ वायरल हो गया है।

जान्हवी कपूर की 2025 में आने वाली फिल्में
जान्हवी की 2024 में तीन फ़िल्में रिलीज़ हुईं- मिस्टर एंड मिसेज माही, उलझन और देवरा पार्ट 1। एक्ट्रेस अपनी अगली फ़िल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनके पास 2025 में रिलीज़ होने वाली ‘परम सुंदरी’ भी है। इसके बाद जान्हवी ‘पेड्डी’ के साथ तेलुगू सिनेमा में वापसी करेंगी। फ़िल्म में राम चरण, शिव राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी हैं। ‘पेड्डी’ 27 मार्च 2026 को रिलीज़ होने वाली है।

Latest articles

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...