5.9 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeभोपालसीधी भाजपा उपाध्यक्ष सुरेश सिंह ने युवती को छेड़ा, इतना सब होने...

सीधी भाजपा उपाध्यक्ष सुरेश सिंह ने युवती को छेड़ा, इतना सब होने पर बीजेपी ने लिया ये एक्शन: जानिए पूरा मामला

Published on

सीधी

जिले में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह ने अखबार के दफ्तर में काम करने वाली युवती के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। इस घटना के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। आरोप है कि सुरेश सिंह ने पानी मांगने के बहाने युवती से छेड़छाड़ की। मामला अभी पुलिस तक नहीं पहुंचा है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह तेजी से फैल रहा है। लोग इस घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं। भाजपा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरेश सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

यह घटना तब हुई जब बीजेपी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी एक स्थानीय समाचार पत्र के दफ्तर में गए थे। वहां उन्होंने एक युवती से पानी मांगा। आरोप है कि जब युवती पानी लेकर आई तो उन्होंने उसका हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने की कोशिश की। लड़की डर के मारे कंप्यूटर कक्ष में भाग गई।

विधायक रीति पाठक से शिकायत
सूत्रों के अनुसार घटना के बाद डरी हुई युवती सीधी शहर में ही एक भाजपा कार्यक्रम में पहुंची। वहां उसने विधायक रीती पाठक को रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई और न्याय की गुहार लगाई। विधायक ने उसे ढाढस बंधाया और मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने लड़की को भाजपा अध्यक्ष के पास भेज दिया। लड़की अभी भी डरी हुई है और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

बीजेपी नेत्री नीलम पांडेय का बयान
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। लोग इस मामले को लेकर तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। विपक्षी दल के नेता भी इस मुद्दे पर भाजपा को घेर रहे हैं। भाजपा नेत्री नीलम पाण्डेय ने भी सोशल मीडिया पर इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि आजकल जो हो रहा है वह अत्यंत शर्मनाक है और उससे भी शर्मनाक जिम्मेदारों की चुप्पी। अब तो अति हो रही है कार्यालय जाने में भय लगता है। उनकी इस पोस्ट पर कांग्रेस के नेताओं ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जब भाजपा में नेत्री ही सुरक्षित नहीं हैं तो भाजपा महिलाओं के उत्थान की बात कैसे कर सकती है।

भाजपा ने पार्टी से निकाला
पूर्व विधायक केदारनाथ शुक्ला ने भी इस मामले पर तंज कसते हुए कहा कि प्रेस, न्यायालय, जन प्रतिनिधि, शासन, प्रशासन का संरक्षण किसी को अभय प्रदान करते हैं। सुना है कि प्रेस में घुसकर किसी अबला के शील पर आघात का प्रयास हुआ। मामले को बढ़ता देख सीधी जिला अध्यक्ष ने इसकी जानकारी प्रदेश कार्यालय को दी। प्रदेश कार्यालय ने इस मामले को गंभीरता से लिया। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सुरेश सिंह को पार्टी से तत्काल निष्कासित कर दिया। भगवान दास सबनानी, प्रदेश महामंत्री ने इस संबंध में एक पत्र जारी किया। पत्र में कहा गया है कि सुरेश सिंह द्वारा किया गया कृत्य अशोभनीय है और इससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है।

Latest articles

BHEL को Adani Power से 11 हजार करोड़ तक के बड़े ऑर्डर, रक्षा क्षेत्र में भी बढ़ी मजबूती

देश की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) से जुड़ी खबरों में बड़े...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

More like this

BHEL को Adani Power से 11 हजार करोड़ तक के बड़े ऑर्डर, रक्षा क्षेत्र में भी बढ़ी मजबूती

देश की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) से जुड़ी खबरों में बड़े...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...