— भेल नगर कॉलोनी के लिए मांगा नर्मदा जल
भेल भोपाल।
भेल नगर गृह निर्माण समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष स्वरूप सिंह राजपूत के साथ संचालक मंडल एवं कॉलोनी के वरिष्ठ रहवासियों ने विधायक एवं मंत्री कृष्णा गौर से उनके निवास पर भेंट कर उनका स्वागत किया। साथ ही नर्मदा जल की मांग का ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर मंत्री श्रीमती गौर ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं संचालक मंडल का फूलमाला से स्वागत किया और कहा कि आप लोगों ने आपसी तालमेल समझदारी के साथ समिति का निर्विरोध निर्वाचन किया। इसके लिए में सभी को बधाई देती हूं और आपको हर समय साथ देते हुए कॉलोनी के विकास का वादा करती हूं। उन्होंने पीने के पानी की समस्या को लेकर कहा कि नर्मदा जल लाने के लिए पूरा प्रयास करूंगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से कॉलोनी के वरिष्ठ गोपाल सिंह चौहान, पांडे जी, कुन्नू भैया, नारायण प्रसाद दुबे, प्रदीप कुमार कुलश्रेष्ठ, महेंद्र स्वामी, तेज सिंह ठाकुर, कपिल देव सिंह, प्रेम सिंह धानुक, ओमप्रकाश दिवाकर, गुर्जर जी, सुरेखा तिजारे आदि उपस्थित थे।
