7.2 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल देश की प्रगति एवं उन्नति हेतु संकल्पवद्ध—द्विवेदी

बीएचईएल देश की प्रगति एवं उन्नति हेतु संकल्पवद्ध—द्विवेदी

Published on

— बीएचईएल के निदेशक (वित्त) ने झॉंसी इकाई का किया दौरा

भेल झांसी।

सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनी बीएचईएल के निदेशक (वित्त) राजेश कुमार द्विवेदी ने भेल की झांसी इकाई का दौरा किया। इस अवसर पर राजेश कुमार द्विवेदी ने भेल झांसी के इकाई प्रमुख रिज़वान फैज़ल सिद्दीकी, एवं भेल के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में भेल झांसी के विगत वर्ष के कार्य निष्पादन की समीक्षा की।

इकाई में शीर्ष अधिकारियों के साथ आयोजित आगामी वित्त वर्ष के लिये वित्तीय योजना हेतु उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर वर्ष 2025-26 की उत्पादन योजना, एवं समय पर लक्ष्य प्राप्ति के परिप्रेक्ष्य में इकाई प्रबंधन के साथ विस्तृत विचार विमर्श किया तथा अंतर्रास्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के चुनौतीपूर्ण वातावरण में व्यापारिक लक्ष्य प्राप्ति हेतु कठिन परिश्रम, दूरदृष्टि एवं द्रुत गति से कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया एवं तत्सम्बंधी निर्देश उच्चाधिकारियों को दिये।

इस अवसर पर राजेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि बीएचईएल देश की प्रगति एवं उन्नति हेतु संकल्पवद्ध है। प्रधानमंत्री के ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के अंतर्गत कम्पनी ऊर्जा उपकरणों के साथ परिवहन,रक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में भी कार्य कर रही है। कम्पनी नई तकनीक एवं अनुसंधान के माध्यम से अपने उत्पादों की क्षमता एवं गुणवत्ता में उत्तरोत्तर विकास के साथ देश की प्रगति एवं समृधि हेतु निरंतर गतिमान है, जो कि हम सभी के लिये गर्व का विषय है।

बैठक में इकाई प्रमुख रिज़वान फैज़ल सिद्दीकी ने झांसी इकाई हेतु निर्धारित उत्पादन लक्ष्य की अद्यतन स्थिति पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए निदेशक मण्डल की अपेक्षा के अनुरूप इकाई की उत्तरोत्तर प्रगति हेतु अपनी प्रतिवद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर महाप्रबंधक के ऐ राफे, एनएन रमन, बीके मॉंझी, एवं मिलिंद कुलकर्णी के साथ सभी डीआरओ एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...