7.2 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल ने वित्त वर्ष 2024-25 में मजबूत राजस्व वृद्धि और रिकॉर्ड ऑर्डर...

बीएचईएल ने वित्त वर्ष 2024-25 में मजबूत राजस्व वृद्धि और रिकॉर्ड ऑर्डर हासिल किए

Published on

नई दिल्ली/झॉंसी/हरिद्वार।

ऊर्जा और बुनियादी ढांचा क्षेत्र में भारत की अग्रणी इंजीनियरिंग और विनिर्माण उद्यम, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 27,350 करोड़ रुपये (अनंतिम और अलेखापरीक्षित) का राजस्व प्राप्त किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 19% की मजबूत वृद्धि दर्शाता है।
कंपनी ने वर्ष के दौरान 92,534 करोड़ रुपये के ऑर्डर प्राप्त किए जो कि कंपनी द्वारा किसी वित्तीय वर्ष में हासिल किया गया अब तक का सर्वाधिक ऑर्डर है। इसके साथ, वित्त वर्ष 2024-25 के अंत में बीएचईएल की कुल ऑर्डर बुक 1,95,922 करोड़ रुपये हो गई है।

वर्ष के दौरान कंपनी की प्रमुख गतिविधियां/उपलब्धियां निम्नानुसार रहीं, विद्युत क्षेत्र में, बीएचईएल ने 81,349 करोड़ रुपये के ऑर्डर प्राप्त कर अपनी अग्रणी स्थिति बनाए रखी। औद्योगिक क्षेत्र में कंपनी ने 11,185 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर प्राप्त किए, जो परिवहन, रक्षा, प्रॉसेस इंडस्ट्रीज़ और औद्योगिक उपकरण जैसे विविध क्षेत्रों में कंपनी की उपस्थिति को दर्शाता है। निष्पादन के मोर्चे पर, बीएचईएल ने 8.1 गीगावाट क्षमता के विद्युत संयंत्रों को कमीशन/सिंक्रोनाइज़ किया, जो परियोजना को पूरा करने और परिचालन दक्षता पर कंपनी के निरंतर फोकस को दर्शाता है।

दोहरे अंकों में राजस्व वृद्धि, रिकॉर्ड ऑर्डर बुक और निष्पादित की जा रही अनेक परियोजनाओं के साथ, बीएचईएल वित्त वर्ष 2025-26 में मजबूती के साथ कदम रख रहा है। कंपनी अधिक प्रभाव डालने वाले बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को पूरा करने, स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने और हितधारकों को बेहतर मूल्य प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...