8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यउत्‍तराखंड के रुद्रपुर में तड़के 3 बजे जब सब सो रहे थे,...

उत्‍तराखंड के रुद्रपुर में तड़के 3 बजे जब सब सो रहे थे, पुलिस ने इंदिरा चौक पर ढहा दी अवैध मजार

Published on

देहरादून

ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। मंगलवार की सुबह 3 बजे से 4 बजे के बीच इंदिरा चौक पर अतिक्रमण करके बनाई गई एक मजार को ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि मजार राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण के रास्ते में आ रही थी। पहले ही इसे अवैध घोषित कर हटाने के आदेश जारी हो चुके थे। प्रशासन और पुलिस की टीम ने मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। ज्यादातर लोग उस समय सो रहे थे। रुद्रपुर समेत पूरे जिले की पुलिस फोर्स वहां तैनात थी।

शांति बनाए रखने के लिए हाईवे का रास्ता कुछ समय के लिए बदल दिया गया था। यह कार्रवाई लगभग दो घंटे तक चली। सुबह करीब 6 बजे हाईवे पर फिर से यातायात सामान्य हो गया। प्रशासन ने पहले ही कह दिया था कि मजार अवैध है और इसे हटाया जाएगा। यह मजार हाईवे को चौड़ा करने के काम में बाधा बन रही थी, इसलिए इसे हटाना जरूरी था।

भारी पुलिस फोर्स रहा तैनात
कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। अधिकारियों ने पूरी स्थिति पर नजर रखी। सुबह 6 बजे के बाद हाईवे पर गाड़ियां फिर से चलने लगीं। प्रशासन ने यह कार्रवाई करके यह संदेश दिया है कि अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि उत्‍तराखंड में अवैध मदरसों और मजार के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...