8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यUP : शादी के तीसरे दिन ही प्रेमी के साथ भाग गई...

UP : शादी के तीसरे दिन ही प्रेमी के साथ भाग गई पत्नी, पति के साथ आने को तैयार नहीं, सुल्तानपुर में बवाल

Published on

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक दुल्हन ने अपने मायके और ससुराल वालों बड़ा झटका दे दिया। यहां शादी हुई दुल्हन घर आई। दो दिन बाद वापस मायके पहुंची तो अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। विवाहिता के इस कदम से दो घरों की खुशियां गम में तब्दील हो गई। आखिरकार पुलिस के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों की ओर से दिए गए सामानों की वापसी तो कर दी गई, लेकिन विवाहिता आने को राजी नहीं है। फिलहाल धम्मौर थाने की पुलिस पुरे मामले की जांच में जुटी है।

क्या है पूरा मामला?
सुल्तानपुर जिले के बंधुआ कला थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक की शादी 16 अप्रैल को धम्मौर थानाक्षेत्र के रहने वाली युवती के साथ हुई। 17 अप्रैल की सुबह विवाहिता की धूमधाम से विदाई हुई और वह अपने ससुराल बंधुआ कला आ गई। अगले दिन 18 अप्रैल को धूमधाम से रिसेप्शन पार्टी भी आयोजित हुई। इसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भोज भी किया।

इस शादी से दोनों पक्ष बेहद खुश थे ,लेकिन लड़की के मन में कुछ और ही चल रहा था। अगले दिन 19 अप्रैल को उसकी विदाई हुई और विवाहिता अपने मायके चली गई। बताया जा रहा है कि देर शाम वह अपने परिवार के कुछ महिलाओ के साथ खेत की तरफ दीर्घ शंका के लिए गई थी।वापस आते वक्त महिलाओं ने पीछे मुड़कर देखा तो वह गायब थी। घर वापस आने के बाद महिलाओं ने इसकी जानकारी परिवारजन को दी। विवाहिता की काफी खोजबीन की गई, लेकिन कहीं पता नहीं चला।

पुलिस के पास गया मामला
महिला के गायब होने के मामले की जानकारी धम्मौर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सक्रिय हुई पुलिस ने देर रात लड़की को अमहट के पास से बरामद कर लिया। प्रेमी के साथ दोनों को थाने लाया गया। शुरुआत में मायके वाले लड़की के गायब होने की जानकारी ससुराल पक्ष को देने से बचते रहे।

थाने में हुआ समझौता
आखिरकार 20 अप्रैल की सुबह ससुरालियों को इसकी जानकारी मिली तो सभी लोग थाने पहुंचे। दूल्हे के पिता ने बताया कि थाने पर दोनों पक्षों के वकील की मौजूदगी में दोनों पक्षों की ओर से लिए-दिए गए सामानों की वापसी पर सहमति बनी। वहीं, थाना प्रभारी अंजू मिश्रा ने बताया कि लड़की के गायब होने के बाद गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच पड़ताल कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...