16.6 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यअलीगढ़ में एक और लव स्टोरी, सास-दामाद के बाद अब शादीशुदा महिला...

अलीगढ़ में एक और लव स्टोरी, सास-दामाद के बाद अब शादीशुदा महिला 15 साल के किशोर को भगा ले गई

Published on

अलीगढ़:

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में दामाद को लेकर भागी सास के चर्चे पूरे प्रदेश में ही नहीं देश भर में खूब हुए। इस बीच, अलीगढ़ से एक और प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है। अलीगढ़ के रोरावर क्षेत्र में शादीशुदा 22 वर्षीय युवती 15 साल के नाबालिग को लेकर भाग गई। वहीं, दोनों के परिजन एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस दोनों को तलाशने में जुट गई है।

अलीगढ़ जिले के रोरावर क्षेत्र के आसिफ बाग की रहने वाली महिला की शादी सवा साल पहले हुई है। वर्तमान में युवती मायके में रह रही है। मायके में रहने के दौरान युवती की नजदीकियां मोहल्ले में ही रहने वाले 15 वर्षीय किशोर से हो गई। इसकी चर्चा पूरे मोहल्ले में धीरे-धीरे होने लगी। दूसरी ओर परिजनों को भी बुरा लगने लगा। इसी बीच, रविवार को युवती और किशोर घर से अचानक गायब हो गए। काफी समय बीतने के बाद जब दोनों नहीं आए तो तलाश शुरू हुई। युवती के परिजन किशोर के घर पहुंचकर हंगामा करते हुए उसको भगा ले जाने का आरोप लगाया।

एक दिन बीत जाने के बाद जब कोई पता नहीं चला तो किशोर के परिजनों ने सोमवार को पुलिस को तहरीर दी, जिसमें बताया गया कि शादीशुदा युवती उनके बेटे को बहला-फुसलाकर भगा ले गई है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने युवती के परिजनों को थाने बुलाया और पूछताछ की। युवती के परिजनों ने लोकलाज के चलते तहरीर देने से मना कर दिया है। हालांकि, युवती के परिजनों ने पुलिस से अनुरोध किया कि किसी तरह से युवती को खोज दें। वहीं, पुलिस का कहना है कि युवती के ऊपर नाबालिग को भगा ले जाने का आरोप है। मामले की जांच की जा रही है।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...