8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्य'भेलपूरी खाते वक्त पूछा मुस्लिम हो? फिर गोली मार दी', पहलगाम आतंकी...

‘भेलपूरी खाते वक्त पूछा मुस्लिम हो? फिर गोली मार दी’, पहलगाम आतंकी हमले के चश्मदीदों ने बयां किया मंजर

Published on

नई दिल्ली,

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ. बेसराण में आतंकियों ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की गई. इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें पर्यटक और स्थानीय शामिल हैं. यह हमला अमरनाथ यात्रा शुरू होने से कुछ महीने पहले हुआ है, जिससे सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं. पहलगाम आतंकी हमले के चश्मदीदों ने खौफनाक मंजर बयां किया. इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली है.

भेलपूरी खा रहे थे और आतंकी ने पति को गोली मार दी
पहलगाम में हुए आतंकी हमले में एक महिला के पति को गोली मार दी गई. हमले के बाद के कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें स्थानीय लोग और पर्यटकों को भागते हुए देखा जा सकता है. ऐसा ही एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक महिला ने दुःख भरे शब्दों में बताया कि आतंकियों ने उनके पति को गोली मार दी. इससे पहले आतंकी ने उनसे पूछा कि क्या वह मुस्लिम है? महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ भेलपूरी खा रही थीं, तभी एक आतंकी आया, उसने पूछा मुस्लिम हो? और उनके पति को गोली मार दी.

मेरे पति को बचा लो – महिला की अपील
पहलगाम से आई ताजा तस्वीर में एक महिला स्थानीय लोगों से अपने पति को बचाने की अपील करती नजर आ रही हैं. इस भावुक अपील ने पूरे देश में सहानुभूति की लहर पैदा कर दी है. चश्मदीदों का कहना है कि आतंकियों ने पहले नाम पूछे और फिर उनपर गोलियां चलाई गईं.पर्यटक ने बताया कि उसका नाम प्रदीप है वो पंजाब से कश्मीर घूमने के लिए आए थे. जब यहां पहुंचे को उन्हें पता चाल कि कुछ देर पहले आतंकी हमला हुआ है और कुछ पर्यटकों को गोली लगी है. जिसमें मौत हुई है.

पर्यटक ने कहा, ‘थोड़ा सा डर का माहौल तो हुआ है. हमारे घर से भी फ़ोन आया आप वापस आ जाओ. जब हम वापस जाने लगे थे तो हमारे जो कश्मीरी भाईयों ने हमे बोला की यहां पर ऐसा कुछ दिक्कत नहीं है, आप यहां पर रुकिए देखिये डर तो लगता है. यहां पर जो हमारे लोकल लोग हैं वो हमारे साथ हैं, हमारे भाई लोग है नहीं, वो काफी निकल गए है’.

हमले के बाद क्या है ताजा अपडेट?
आतंकी हमले के बाद सऊदी अरब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर बातचीत की और निर्देश दिया कि उचित कदम उठाएं. शाह ने आपात बैठक बुलाई है. बैठक में आईबी के गृह सचिव और गृह मंत्रालय के दूसरे अधिकारी मौजूद हैं. जम्मू-कश्मीर के डीजीपी वर्चुअली इस बैठक से जुड़े. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हमले की निंदी की और कहा कि मेहमानों पर हमला बेहद घृणित काम है. आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...