10.1 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र: अप्रैल में ही कुएं सूखे, बांधों में पानी कम, एक-एक बूंद...

महाराष्ट्र: अप्रैल में ही कुएं सूखे, बांधों में पानी कम, एक-एक बूंद के लिए जान दांव पर लगा रही महिलाएं

Published on

पुणे/नासिक:

अभी अप्रैल खत्म नहीं हुआ है और महाराष्ट्र के पश्चिम विदर्भ और मराठवाड़ा में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरसने लगे हैं। 70 से अधिक गांवों में कुएं और हैंडपंप सूख गए हैं। नासिक जिले के पेठ तालुका में बोरिची बारी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला जान दांव पर लगाकर सूखे कुएं में उतर रही है। टोंडवाल में ऐसे ही कुएं में प्लास्टिक के डिब्बे पानी के एक बूंद के लिए आपस में टकरा रहे हैं। यवतमाल में महिलाएं तपती धूप में पानी के लिए ऊबड़- खाबड़ रास्तों पर 2-3 किलोमीटर रोज पैदल चल रही है। अकोला जिले के उगवा गांव में घर के बाहर रखी टंकियों और ड्रम में ताले लगा रखे हैं। अमरावती जिले में कई गावों में जलस्रोत पूरी तरह से सूख चुके हैं। चिंता यह है कि अभी मई और जून की भीषण गर्मी का दौर बाकी है।

सरकारी योजना फेल, पानी खरीदो या…
नासिक के बोरिची बारी में चार कुएं हैं, जिनमें से कुएं सूख चुके हैं। एक में पानी दो-चार दिन में खत्म होने वाला है। महिलाएं तल में बचे पानी को निकालने के लिए रस्सी पकड़कर कुएं में उतर रही हैं। गांव के उप सरपंच सोमनाथ निकुले ने बताया कि गांव के कुएं पूरी तरह से बारिश के पानी पर निर्भर हैं। इन कुंओं से जनवरी या फरवरी तक ही पानी मिल पाता है। स्थानीय लोगों को पानी लाने के लिए दो से तीन किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है और जो लोग इतनी दूर नहीं जा पाते हैं, उन्हें 200 लीटर के एक बैरल के लिए 60 रुपये देने पड़ते हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी योजना ‘जल जीवन मिशन’ के तहत काम शुरू हुआ था, लेकिन बीच में ही रुक गया। अब उनके सामने पानी खरीदने या जान दांव लगाने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है।

कई जलाशय भी सूखने के कगार पर
अभी मई और जून का महीना बाकी है और मार्च में महाराष्ट्र के 32 प्रमुख बांधों में वॉटर लेवल 18 प्रतिशत तक गिर चुका था। केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार, इन वॉटर रिजर्व में सिर्फ़ 32.10 प्रतिशत पानी बचा है। यह राष्ट्रीय औसत 36.16 प्रतिशत और पिछले साल के इसी अवधि के स्तर से काफ़ी कम है। 32 में से 20 बांधों में 50 प्रतिशत से भी कम पानी है। करीब 10 फीसदी जलाशय सूखने के कगार पर पहुंच गए हैं। सोलापुर में उजानी बांध में इसकी क्षमता का सिर्फ़ 1.97 प्रतिशत पानी बचा है। पुणे के लोगों के लिए थोड़ी राहत की खबर है, क्योंकि मानिकदोह और घोड़ बांध 60.92 पानी अभी बचा है।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...