8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यखड़गे की रैली में क्यों नहीं जुट सकी भीड़? निलंबित कांग्रेस नेता...

खड़गे की रैली में क्यों नहीं जुट सकी भीड़? निलंबित कांग्रेस नेता ने बताई आपबीती

Published on

नई दिल्ली

बिहार में कांग्रेस के एक नेता पर पार्टी की गाज गिरी है। बक्सर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय को पद से हटा दिया गया है। उन पर आरोप है कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली में भीड़ जुटाने में नाकाम रहे। मनोज कुमार पांडेय ने अपनी सफाई में कुछ और ही कहा है। उनका कहना है कि रैली में कुर्सियां खाली रहने की वजह गर्मी थी। उन्होंने कहा कि तापमान बहुत ज्यादा था, इसलिए लोग छांव ढूंढ रहे थे। पांडेय ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के ऑफिस में बहुत भीड़ थी। उन्होंने कहा, ‘हमारे पास वीडियो भी है।

‘लोग पेड़ों की तरफ चले गए थे’
पार्टी की ओर से की गई निलंबन की कार्रवाई के बाद उन्होंने कहा, ‘खड़गे जी बहुत खुश थे। उन्होंने एयरपोर्ट पर हमारा स्वागत किया और उनका मूड भी अच्छा था। उनका भाषण 50 मिनट तक चला और उसमें उन्होंने इतिहास की कई बातें बताईं। लेकिन पीछे की लाइनों में पंखे नहीं थे और तापमान 42 डिग्री था। इसलिए लोग पेड़ों की तरफ चले गए, जिससे कुर्सियां खाली दिखने लगीं।’

‘जिस भीड़ की बात हो रही,वो पीछे थी’
पांडेय ने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन में कोई गड़बड़ी नहीं थी। उन्होंने फिर से कहा कि गर्मी की वजह से ही रैली में कम लोग दिखे। उन्होंने कहा, ‘जिस भीड़ की आप बात कर रहे हैं, वो पीछे थी। धूप बहुत तेज थी और पंखे भी नहीं थे, इसलिए लोग हट गए। ये मौसम की वजह से हुआ, प्लानिंग की वजह से नहीं।’

इनएक्शन,अनियमितताओं के नाम पर गाज
कांग्रेस ने सोमवार को पांडेय को पार्टी से सस्पेंड कर दिया। पार्टी का कहना है कि उन्होंने ठीक से काम नहीं किया और ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ रैली के लिए लोगों को जुटाने में फेल रहे। कांग्रेस के मीडिया सेल के अध्यक्ष राजेश राठौड़ ने बताया कि पांडेय को ‘इनएक्शन’ और ‘अनियमितताओं’ की वजह से हटाया गया है।

‘90% से ज्यादा कुर्सियां खाली थीं’
हालांकि, रैली में मौजूद लोगों का कुछ और ही कहना है। दलसागर फुटबॉल ग्राउंड , जो बक्सर शहर से लगभग 10 किलोमीटर दूर है, वहां लोगों ने बताया कि खड़गे के भाषण के दौरान 90% से ज्यादा कुर्सियां खाली थीं। लोगों ने ये भी बताया कि कांग्रेस विधायक (MLA) संजय कुमार तिवारी लोगों से कुर्सियां भरने के लिए कह रहे थे, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी।

कम भीड़ देखकर बड़े नेता शर्मिंदा
पार्टी के अंदर के लोगों ने न्यूज एजेंसी एएनआई (ANI) को बताया कि रैली में कम भीड़ देखकर सीनियर नेता बहुत शर्मिंदा थे। खड़गे ने इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी पर बिहार से किए वादे पूरे न करने और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। जब पांडेय से उनके सस्पेंशन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा, ‘ये पार्टी का फैसला था और पार्टी का फैसला सबसे ऊपर है।’ कांग्रेस पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है। पार्टी को इस चुनाव से बहुत उम्मीदें हैं।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...