राज्य मंत्री कृष्णा गौर बुधवार को वार्ड— 67 में निर्माण कार्यों का करेंगी निरीक्षण

भेल भोपाल।

मध्य प्रदेश शासन में राज्य मंत्री कृष्णा गौर बुधवार को सुबह वार्ड— 67 का भ्रमण करेंगी। वह सेहरा टेंट हाउस इंद्रपुरी, शिव मंदिर सतनामी नगर, लक्ष्मी नगर, रोजवुड कॉलोनी, सुदामा सनसिटी, अर्जुन नगर बस्ती नाले का निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगी। इस मौके पर भाजपा आनंद नगर मंडल पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, पार्षद, विधायक प्रतिनिधि, शक्ति केंद्र संयोजक, वार्ड के पलक संयोजक, समस्त बूथों के अध्यक्ष आदि मौजूद रहेंगे।

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े 👉👉

Join Now