भोपाल।
फंदा ब्लॉक की ग्राम पंचायत रातीबड़ में 3 लाख की लागत से सीसी निर्माण रोड एवं ग्राम पंचायत मूडला के देहरिया में 24 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक सेट निर्माण कार्य का भूमि पूजन हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने ग्रामीणों की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर 25 हितग्राहियों को विधायक ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। ग्राम पंचायत रातीबड़ पहुंचने पर विधायक रामेश्वर शर्मा का सरपंच ज्योति अजय राजोरिया एवं मूडला सरपंच रूप सिंह वर्मा ने ढोल नगाड़े बजाकर आतिशबाजी चलाकर फूल माला से स्वागत किया। भूमि पूजन के अवसर पर पंडित सुभाष शर्मा, मंडल अध्यक्ष मनोज कामबार, जिला सदस्य प्रतिनिधि विनोद राजोरिया, हेमंत विथरिया, हुजूर तहसीलदार त्रिपाठी, सीईओ फंदा शिव शंकर पांसे, सचिव दीपक श्रीवास्तव एवं भारी संख्या में ग्रामीण जन एवं महिलाएं उपस्थित थीं।
