4 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलमुकेश के 4 विकेट तो राहुल का बदला, दिल्ली ने घर में...

मुकेश के 4 विकेट तो राहुल का बदला, दिल्ली ने घर में घुसकर किया लखनऊ को चारों खाने चित

Published on

नई दिल्ली:

अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 के 40वें मैच में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से हराया। दिल्ली ने इस सीजन लखनऊ को दूसरी बार हराया है। 160 रन का टारगेट दिल्ली ने 17.5 ओवर में चेज कर लिया। दिल्ली की इस सीजन यह छठी जीत थी। इसी के साथ अब दिल्ली के 12 अंक हो गए हैं। वहीं लखनऊ की नौवें मैच में यह पांचवीं हार थी। दिल्ली के इस रनचेज में अभिषेक पोरेल और केएल राहुल के अर्धशतकों ने अहम भूमिका निभाई। पोरेल ने पांच चौके और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाए। राहुल अंत तक नाबाद रहे और उन्होंने 57 रन बनाए।

अभिषेक पोरेल और केएल राहुल के अलावा कप्तान अक्षर पटेल ने भी बल्ले से अच्छा दमखम दिखाया। उन्होंने 170 के गजब के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंद में 34 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में चार छक्के और एक चौका भी लगाया।

केएल राहुल ने लिया लखनऊ से बदला
बता दें कि पिछले सीजन तक आईपीएल में केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए ही खेलते थे। लेकिन 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले राहुल को लखनऊ ने रिलीज कर दिया था। पिछले सीजन के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद से मिली हार के बाद लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका बीच मैदान में केएल राहुल पर भड़क गए थे। फिर लखनऊ ने राहुल को रिलीज कर दिया था। मेगा ऑक्शन में दिल्ली ने राहुल को खरीदा। अब राहुल ने एलएसजी के खिलाफ लखनऊ से इकाना स्टेडियम में ही बदला लिया। उन्होंने 42 गेंदों की पारी में तीन चौके और तीन छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट पारी के दौरान 135.71 का था।

कुछ ऐसी रही थी लखनऊ की पारी
दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लखनऊ ने तेज तर्रार शुरुआत की और पहले 10 ओवर में 87 रन ठोक डाले। एडन मार्करम और मिचेल मार्श ने जबरदस्त साझेदारी की लेकिन इसके बाद 23 रन के अंदर चार विकेट गंवा दिए। लखनऊ का स्कोर बिना कोई विकेट खोये 87 रन से चार विकेट पर 110 रन हो गया। यहीं से लखनऊ की रन गति धीमी पड़ गयी।

दिल्ली के गेंदबाजों ने फिर किया कमबैक
मार्करम ने 33 गेंदों पर 52 रन में दो चौके और तीन छक्के लगाए। मार्श ने 36 गेंदों पर 45 रन में तीन चौके और एक छक्का लगाया। खतरनाक बल्लेबाज निकोलस पूरन को मिचेल स्टार्क ने नौ रन पर बोल्ड कर दिया। मुकेश कुमार ने अब्दुल समद को अपनी ही गेंद पर कैच किया। समद ने दो रन बनाये। मुकेश ने इससे पहले मार्श का विकेट भी लिया था।

मार्करम का विकेट दुष्मंत चमीरा ने लिया। डेविड मिलर और आयुष बदौनी ने पांचवें विकेट के लिए 49 रन जोड़े। बदौनी ने 21 गेंदों पर 36 रन की पारी में छह चौके लगाए। बदौनी ने पारी के आखिरी ओवर में पहली तीन गेंदों पर चौके मारे लेकिन मुकेश ने चौथी गेंद पर बडोनी को और आखिरी गेंद पर लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत का विकेट लेकर मैच में चार विकेट पूरे किये। पंत की खराब फॉर्म इस मैच में भी बरकरार रही और उनका खाता भी नहीं खुला। लखनऊ को जिस तरह की शुरुआत मिली थी, उस तरीके से वह फिनिश नहीं कर पाए। दिल्ली की तरफ से मुकेश ने चार ओवर में 33 रन देकर चार विकेट झटके।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...