8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यनाम पूछा और मार दी गोली, पहलगाम आतंकी हमले में कानपुर के...

नाम पूछा और मार दी गोली, पहलगाम आतंकी हमले में कानपुर के कारोबारी शुभम द्विवेदी की मौत, 12 फरवरी को हुई थी शादी

Published on

कानपुर:

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों के ऊपर हुए आतंकी हमले में कानपुर के भी एक युवक की मौत हो गई है। जानकारी होने के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। महाराजपुर के चंदन चक्की रघुबीर नगर रूमा हाथीपुर निवासी सीमेंट कारोबारी संजय द्विवेदी(52), पत्नी सीमा (50), बेटा शुभम (31), बहू ऐशान्या (28), विवाहित बेटी आरती और दामाद सहित कुल 11 लोग बीते 17 अप्रैल को कश्मीर घूमने ट्रेन से दिल्ली, फिर फ्लाइट से श्रीनगर गए थे। बुधवार (23 अप्रैल) को वापसी थी। शुभम का गत 12 फरवरी को यशोदा नगर कानपुर निवासी राजेश पाण्डेय की बेटी ऐशान्या से विवाह हुआ था।

मंगलवार को सभी पहलगाम पहुंचे। वही पर मिनी स्विटजरलैंड के नाम से प्रसिद्ध बैसरन घाटी पहुंचे। एक स्थान पर ऊंचाई पर स्थित पहाड़ी पर बेटे-बहू और बेटे की साली ऊपर घोड़े से चढ़ रहे थे। अन्य लोग नीचे थे। इसी बीच अचानक आतंकवादियों ने नाम पूछकर शुभम को गोली मार दी। घटना के बाद बहू ऐशान्या ने रोते हुए फोन पर ससुर संजय को घटना की जानकारी दी। संजय द्विवेदी के भाई मनोज द्विवेदी के श्यामनगर स्थित घर पर सांत्वना देने वालों की भीड़ मौजूद है। घर में कोहराम मचा है।

पहलगाम से 10 किलोमीटर दूर बायसरन घाटी में मंगलवार दोपहर आतंकी हमला हुआ। आतंकी ने घूमने आए पर्यटकों पर गोलियां बरसा दीं। आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई है, जिसमें दो विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। हमले के बाद से सेना ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह से पीएम नरेंद्र मोदी ने बातचीत की। अमित शाह जम्मू-कश्मीर पहुंच गए हैं और पल-पल की अपडेट ले रहे हैं।

आतंकी हमले पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ आतंकी हमला कायरतापूर्ण, अक्षम्य और घोर निंदनीय है। जिन लोगों ने इस दुःखद घटना में अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी शोक संवेदनाएं!

वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ आतंकी हमला अत्यंत कायराना, अमानवीय और घोर निंदनीय है। इस दुखद घटना में जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...