8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यआतंकियों ने पत्नी और बेटों के सामने मार दी कारोबारी दिनेश मिरानिया...

आतंकियों ने पत्नी और बेटों के सामने मार दी कारोबारी दिनेश मिरानिया को गोली, मौत, गर्मी की छुट्टी मनाने गए थे पहलगाम

Published on

रायपुर:

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकी हमला हुआ। इस हमले में रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया की भी गोली लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, उन्होंने स्थानीय अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने इसकी पुष्टि की है। कारोबारी के निधन के बाद उनके आवास पर लोगों का भीड़ जमा हो गई है। वहीं, कारोबारी के घर के बाहर पुलिस भी तैनात कर दी गई है।

पत्नी और बच्चों के साथ गए थे घूमने
कारोबारी दिनेश मिरानिया अपनी पत्नी और 2 बच्चों के साथ कश्मीर घूमने गए थे। उनके घर में फिलहाल ताला लगा हुआ है। जिस जगह पर हमला हुआ है उसे मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से जाना जाता है। वह गर्मी की छुट्टियां मनाने के लिए यहां गए थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, परिजन जम्मू कश्मीर के लिए रवाना हो गए हैं। कारोबारी दिनेश मिरानिया के घर के बाहर रिश्तेदार जुट रहे हैं।

रिश्तेदारों ने कहा- पाकिस्तान के इशारे पर हुई घटना
दिनेश मिरानिया के रिश्तेदारों ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ गर्मी की छुट्टी मनाने के लिए गए थे। रिश्तेदारों ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि आतंकियों ने धर्म पूछकर और नाम पूछकर उनको गोली मारी गई है। रिश्तेदारों ने कहा कि आतंकी हमला पाकिस्तान के इशारे पर ऐसा हुआ है।

सीएम ने प्रकट किया दुख
हमले में सीएम साय ने दुख प्रकट किया था। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में रायपुर के दिनेश मिरानिया जी के निधन की भी दुःखद खबर है। दुःख की इस घड़ी में हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। अधिकारियों को हर संभव सहयोग करने के निर्देश दिये गये हैं। आतंकियों द्वारा किए गए इस कृत्य की जितनी निंदा की जाए, कम है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

आतंकियों ने टूरिस्टों को बनाया निशाना
आतंकियों ने पहलगाम में दूसरे राज्य से आए टूरिस्टों को निशाना बनाया है। हमले के बाद सेना के जवानों ने इलाके को घेर लिया है। वहीं, हाईलेवल मीटिंग का भी दौर शुरू हो गया है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भी इस हमले की निंदा की है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...